फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Volodymyr Zelensky Wife: राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की की ताकत हैं पत्नी ओलेना, जानिए इनके बारे में सबकुछ

Tue, 01 Mar 2022 05:26 PM IST
राजेश मिश्रा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की की ताकत हैं पत्नी ओलेना - फोटो : Instagram/@olenazelenska_official
रूस ने यूक्रेन पर अपना शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। ऐसे में पूरी दुनिया की नजर रूस और यूक्रेन की लड़ाई पर है। रूस एक शक्तिशाली देश है तो वहीं यूक्रेन सैन्य ताकत में कम है। ऐसे में यूक्रेनी सेना और नागरिक अपने देश के लिए हिम्मत और साहस के साथ लड़ाई लड़ रहे हैं और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की भी सेना और लोगों को हिम्मत और साहस दे रहे हैं। राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने रूस जैसे बड़े देश के सामने झुकने की बजाय बहादुरी से लड़ने का फैसला किया है। उनकी और यूक्रेन के लोगों की हिम्मत देखकर आज पूरी दुनिया सलाम कर रही है। लेकिन इस मुश्किल घड़ी में राष्ट्रपति की हिम्मत बढ़ा रही हैं उनकी पत्नी ओलेना। ऐसा कहा जाता है कि एक सफल इंसान के पीछे एक महिला का हाथ होता है। ये बात एक बार फिर से सच होती दिखाई दे रही है। आइए जानते हैं यूक्रेन की पहली महिला नागरिक ओलेना के बारे में... 
विज्ञापन

2 of 5
राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की की ताकत हैं पत्नी ओलेना - फोटो : Instagram/@olenazelenska_official
44 वर्षीय ओलेना इस मुश्किल समय में अपने पति का बखूबी साथ दे रही हैं। सबसे खास बात ये है कि ये दोनों पढ़ाई के दौरान भी एक साथ थे और अब जिंदगी भी साथ ही बिता रहे हैं। राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की जहां राजनीति में हैं वहीं ओलेना समाज सेवा के क्षेत्र में काम करती हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 5
राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की की ताकत हैं पत्नी ओलेना - फोटो : Instagram/@olenazelenska_official
ये तो सभी जानते हैं कि यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की राष्ट्रपति बनने से पहले एक कॉमेडियन हुआ करते थे। ऐसे में वोलोदिमिर की कॉमेडी की पटकथा उनकी पत्नी ओलेना ही लिखा करती थीं। हालांकि, ओलेना ने आर्किटेक्चर की पढ़ाई की है, लेकिन उनका रुझान बाद में लेखन की तरफ बढ़ गया। 

4 of 5
राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की की ताकत हैं पत्नी ओलेना - फोटो : Instagram/@olenazelenska_official
राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के कॉमेडियन से लेकर राष्ट्रपति बनने तक में उनकी पत्नी ओलेना ने हमेशा उनका साथ दिया है। लेकिन, वे कभी भी दुनिया के सामने ज्यादा नहीं आई थीं, अब इस युद्ध के दौरान उन्हें पूरी दुनिया ने जाना। राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की और उनकी पत्नी ओलेना के दो बच्चे भी हैं। ओलेना गरीबों और महिलाओं के लिए काम करती रहती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की की ताकत हैं पत्नी ओलेना - फोटो : Instagram/@olenazelenska_official
अपने पति की तरह ओलेना भी अपने देश से बेहद प्यार करती हैं। ओलेना को यूक्रेनियन फैशन को बढ़ावा देने के लिए फैशन मैगजीन वोग ने अपने कवर पेज पर भी जगह दी है। आज जब यूक्रेन पर मुश्किल समय आया है तो वो अपने देशवासियों से यही कह रही हैं कि डरे नहीं, हिम्मत और जोश के साथ लड़ाई लड़ें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें