फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SL Photos: टी20 के बाद अब टेस्ट सीरीज पर टीम इंडिया की नजर, 100वें टेस्ट से पहले विराट कोहली ने बहाया पसीना

Tue, 01 Mar 2022 05:24 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत और श्रीलंका के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज के बाद अब टेस्ट सीरीज होनी है। मोहाली के पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में चार से आठ मार्च तक पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा। इसके बाद 12 से 16 मार्च तक बेंगलुरु में दूसरा टेस्ट होगा।
विज्ञापन
1 of 10
विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह, उमेश यादव और कुलदीप यादव - फोटो : बीसीसीआई ट्विटर
भारत और श्रीलंका के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज के बाद अब टेस्ट सीरीज होनी है। मोहाली के पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में चार से आठ मार्च तक पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा। इसके बाद 12 से 16 मार्च तक बेंगलुरु में दूसरा टेस्ट होगा। सीरीज के पहले मैच में सबकी नजर पूर्व कप्तान विराट कोहली पर होगी। कोहली का यह 100वां टेस्ट मुकाबला होगा। वे अपने 100वें टेस्ट को यादगार बनाना चाहेंगे।
विज्ञापन

2 of 10
विराट कोहली के साथ जसप्रीत बुमराह - फोटो : बीसीसीआई ट्विटर
विराट ने दो साल से अधिक समय से टेस्ट में शतक नहीं लगाया है। कोहली ने पिछला शतक बांग्लादेश के खिलाफ 22 नवंबर 2019 को लगाया था। कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए डे-नाइट टेस्ट में 136 रनों की पारी खेली थी। विराट उसके बाद शतक के बाद छह अर्धशतक लगाए हैं। दो बार 70 रनों का आंकड़ा तो पार किया, लेकिन शतक तक नहीं पहुंच सके। इस मैच में कोहली से प्रशंसकों को बड़ी पारी की उम्मीद है।
विज्ञापन

3 of 10
मयंक अग्रवाल - फोटो : बीसीसीआई ट्विटर
केएल राहुल की अनुपस्थिति में मयंक अग्रवाल को कप्तान रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करने का मौका मिल सकता है। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछले साल के अंत में मुंबई टेस्ट में 150 रनों की पारी खेली थी। उसके बाद 62 रन भी बनाए थे। मयंक ने दक्षिण अफ्रीका में तीन टेस्ट की छह पारियों में सिर्फ एक अर्धशतक लगाया था। राहुल की अनुपस्थिति में वे मौके का फायदा उठाना चाहेंगे और बड़ी पारी खेलकर टीम में अपना स्थान बरकरार रखना चाहेंगे।

4 of 10
रविचंद्रन अश्विन - फोटो : बीसीसीआई ट्विटर
दक्षिण अफ्रीका दौरे के बाद अश्विन चोटिल होने के कारण वेस्टइंडीज और श्रीलंका के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज में नहीं खेल सके थे। अब श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में उनकी वापसी तय है। भारतीय पिचों पर अश्विन से ज्यादा खतरनाक कोई नहीं हो सकता। ऐसे में श्रीलंकाई टीम को भारत के इस दिग्गज स्पिनर से बच के रहना होगा।
विज्ञापन

5 of 10
अभ्यास सत्र के दौरान कुलदीप यादव - फोटो : बीसीसीआई ट्विटर
टेस्ट टीम में कुलदीप यादव की वापसी लंबे समय बाद हुई। हालांकि, अश्विन और रविंद्र जडेजा के रहते उनके खेलने की उम्मीदें बहुत ही कम हैं। कुलदीप टी20 सीरीज में खेले थे। वे अभ्यास सत्र के दौरान पसीना बहाते दिखे।
विज्ञापन

6 of 10
ऋषभ पंत से बात करते राहुल द्रविड़ - फोटो : बीसीसीआई ट्विटर
राहुल द्रविड़ अपनी कोचिंग में दूसरी टेस्ट सीरीज जीतने के लिए जमकर तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने अभ्यास के दौरान विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत से लंबे समय तक बातचीत की। पंत के बारे में यह कहा जाता है कि अपना विकेट अहम मौकों पर गंवा देते हैं। राहुल द्रविड़ के आने के बाद से पंत में स्थिरता देखी है। कोच को उम्मीद होगी कि यह विस्फोटक बल्लेबाज बड़ी पारी खेले।
विज्ञापन

7 of 10
हनुमा विहारी - फोटो : बीसीसीआई ट्विटर
हनुमा विहारी ने भारत के लिए अब तक 13 टेस्ट मैच खेले हैं। इस दौरान 34.20 की औसत से 684 रन बनाए हैं। उनके खाते में पांच विकेट भी हैं। विहारी ने पिछली बार दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जोहानिसबर्ग टेस्ट खेला था। उन्होंने 20 और नाबाद 40 रन की पारी खेली थी। मुश्किल परिस्थितियों में अच्छी बल्लेबाजी के बाद उन्हें अगले टेस्ट में बाहर किया गया था। अब देखना है कि विहारी को श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खेलने का मौका मिलता है या नहीं। वे घरेलू मैदान पर अब तक एक भी मैच नहीं खेल पाए हैं। अगर श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में उन्हें मौका मिलता है तो पहली बार घरेलू मैदान पर उतरेंगे।

8 of 10
मोहम्मद सिराज - फोटो : बीसीसीआई ट्विटर
मोहम्मद सिराज ने टेस्ट मैचों में अब तक सबको काफी प्रभावित किया है। उन्हें पहले टेस्ट में जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी के साथ उतारा जा सकता है। सिराज ने 12 टेस्ट में 36 विकेट लिए हैं।

9 of 10
शुभमन गिल - फोटो : बीसीसीआई ट्विटर
शुभमन गिल ने भारत के लिए 10 टेस्ट मैचों में 558 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से अब तक एक भी शतक नहीं निकला है। गिल को टेस्ट सीरीज में चेतेश्वर पुजारा के स्थान पर मौका दिया जा सकता है। पुजारा को खराब फॉर्म में होने के कारण टीम से बाहर किया गया है।
विज्ञापन

10 of 10
प्रियांक पांचाल - फोटो : बीसीसीआई ट्विटर
प्रियांक पांचाल भारतीय टीम में बतौर बैकअप ओपनर शामिल हुए हैं। गुजरात के लिए प्रथम श्रेणी में प्रियांक खेलते हैं। उन्होंने 101 मैचों में 7068 रन बनाए हैं। इस दौरान 24 शतक और 26 अर्धशतक लगाए हैं। पांचाल के नाम घरेलू टूर्नामेंट में तिहरा शतक भी है। कप्तान रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ प्रयोग के तौर पर किसी एक टेस्ट में पांचाल को मौका दे सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें