फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस रहस्यमयी गड्ढे को कहते हैं 'नर्क का द्वार', आज तक कोई नहीं नाप सका गहराई

Sat, 07 Dec 2019 05:24 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
होउसका कैसल का रहस्यमयी गड्ढा - फोटो : Social media
दुनिया में ऐसी कई अजीबोगरीब घटनाएं घटती हैं, जो लोगों को हैरान कर देती हैं। ऐसी ही कुछ रहस्यमयी घटनाएं चेक रिपब्लिक के होउसका कैसल में भी घटती हैं। कहते हैं कि यहां एक रहस्यमयी गड्ढा है, जिसकी गहराई आज तक कोई नाप सका है। यह भी कहा जाता है कि ये गड्ढा इतना गहरा है कि सीधा नर्क तक जाता है। 
विज्ञापन

2 of 6
होउसका कैसल - फोटो : Social media
होउसका कैसल को सन् 1253 से लेकर 1278 के बीच बनाया गया था। दरअसल, इस घर को बनाने के पीछे यहां रहने वाले ग्रामीणों का मकसद था उस रहस्यमयी गड्ढे को ढक देना, जिसकी गहराई अनंत (अथाह) है, जिसे 'नर्क का द्वार' कहते हैं।   
विज्ञापन

3 of 6
होउसका कैसल का रहस्यमयी गड्ढा - फोटो : Social media
स्थानीय लोगों का मानना था कि सूर्यास्त के बाद इस रहस्यमयी गड्ढे से भयानक जीव निकलते थे। काले पंख वाले वो जीव आधे मानव थे और आधे जानवर, जो पूरे देश में घूमते थे। 

4 of 6
होउसका कैसल का रहस्यमयी गड्ढा - फोटो : Pinterest
इस रहस्यमयी गड्ढे के बारे में कहा जाता है कि 13वीं सदी में एक कैदी के सामने ये शर्त रखी गई कि उसकी सजा माफ कर दी जाएगी, लेकिन उसे ये देखकर आना होगा कि इस गड्ढे की गहराई कितनी है। शर्त मानने के बाद उसे रस्सी द्वारा बांधकर उस अंधेरे गड्ढे के नीचे उतारा गया, लेकिन कुछ ही सेकेंड बाद उसके चीखने की आवाज आई। जब कैदी को बाहर निकाला गया तो वो लगभग बूढ़ा हो चुका था। उसकी उम्र सामान्य से कई साल बढ़ गई थी।  
विज्ञापन

5 of 6
होउसका कैसल - फोटो : Social media
होउसका कैसल के अंदर काम करने वाले लोग अक्सर यह दावा करते हैं कि उन्हें इमारत की निचली मंजिल पर अजीबोगरीब आवाजें सुनाई देती हैं। कई बार यहां घूमने आने वाले लोगों ने भी चीखने-चिल्लाने की आवाजें सुनी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
होउसका कैसल - फोटो : Flickr
इस घर के मालिक का भी दावा है कि उन्होंने व्यक्तिगत रूप से इमारत के भीतर कुछ असाधारण गतिविधियां देखी है। एक बार वो अपने दोस्तों के साथ घर के अंदर ही पार्टी कर रहे थे, तभी उनके डिनर टेबल पर मौजूद ग्लास अचानक हवा में उड़ने लगे। ये देखकर सबके होश उड़ गए और वो तुरंत ही वहां से भाग निकले। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें