फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूख से तड़प रही इस देश की जनता, हेलीकॉप्टर से ऑफिस जाता था प्रधानमंत्री, रहता है छह हजार करोड़ के बंगले में

Wed, 17 Jan 2024 02:18 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
the former prime minister of pakistan imran khan came office by helicopter daily - फोटो : iStock
आर्थिक संकट का सामना कर रहे पाकिस्तान में मंहगाई से कोहराम मचा है। पाकिस्तान में खाने-पीने की चीजें इतनी मंहगी हो चुकी हैं कि आम आदमी के लिए दो वक्त खाना जुटाना मुश्किल हो चुका है। लेकिन आर्थिक रूप से बदहाल पाकिस्तान दुनिया में ऐसा देश है, जिसके प्रधानमंत्री हेलीकॉप्टर से आफिस जाते थे। इसको लेकर पाकिस्तान में काफी बवाल मचा था, क्योंकि इस पर मोटी रकम खर्च हुई थी। क्या आपको इस प्रधानमंत्री का नाम पता है? हालांकि वह पाकिस्तान का प्रधानमंत्री नहीं हैं, लेकिन कभी वो निजी किलेनुमा बंगले से हेलिकॉप्टर में बैठकर इस्लामाबाद अपने आफिस जाते थे। 

हेलीकॉप्टर से ऑफिस जाने वाले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का नाम इमरान खान है, जो पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के मुखिया हैं। पाकिस्तान में प्रधानमंत्री का आधिकारिक निवास और कार्यालय इस्लामाबाद में स्थित है। यहां पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री रहते हैं और यहीं से उनका दफ्तर देश का कार्यभार संभालता है। 

 
विज्ञापन

2 of 6
the former prime minister of pakistan imran khan came office by helicopter daily - फोटो : PM Imran Instagram
हालांकि इमरान खान ऐसे प्रधानमंत्री रहे जिन्होंने कहा कि वह पीएम आवास में नहीं रहेंगे। वह अपने आरामदायक घर में रहेंगे और यहीं से रोज दफ्तर जाएंगे। लिहाजा इमरान अपने घर से दफ्तर और दफ्तर से घर हेलीकॉप्टर आते जाते थे। इस हेलीकॉप्टर के लिए एक खास व्यवस्था की गई थी। इसमें कई पायलट से लेकर सुरक्षा व्यवस्था शामिल थी। अलग से हेलीकॉप्टर के ईंधन पर मोटा पैसा खर्च होता था।
 
विज्ञापन

3 of 6
the former prime minister of pakistan imran khan came office by helicopter daily - फोटो : Twitter
पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के प्रमुख इमरान खान साल 2019 से लेकर 2021 तक पाकिस्तान के प्रधानमंत्री रहे। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास में रहने से इंकार कर दिया था। इमरान खान अपने लंबे चौड़े बनी गाला बंगले में रहना पसंद करते थे, जहां ऐशोआराम वाली सभी सुविधाएं हैं। यह उनका बंगला इस्लामाबाद के पास है। इमरान ने साफ इंकार कर दिया कि प्रधानमंत्री आवास में नहीं रहेंगे, लेकिन घर से हर दिन जाएंगे। 

सिगिरिया रॉक किला: श्रीलंका में यहां पर है रावण का महल! देखकर हैरान हो जाते हैं लोग, जाने के लिए लगी थी लिफ्ट

4 of 6
the former prime minister of pakistan imran khan came office by helicopter daily - फोटो : Twitter
इसके बाद प्रधानमंत्री सचिवालय के आदेश पर इमरान खान के लिए तुरंत दफ्तर आने जाने के लिए एक हेलीकॉप्टर का एक इंतजाम किया गया था। प्रधानमंत्री कार्यालय आने जाने के लिए इमरान खान हर दिन हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल करने लगे। 


ट्रेंडिंग: इस लड़के ने काट दी अमित शाह की पतंग, ऐसा था गृह मंत्री का रिएक्शन, वीडियो हुआ वायरल
विज्ञापन

5 of 6
the former prime minister of pakistan imran khan came office by helicopter daily - फोटो : Twitter
पाकिस्तान की संसद में हेलीकॉप्टर के खर्च को लेकर एक रिपोर्ट पेश की गई। इसमें खुलासा हुआ कि इमरान ने हेलीकॉप्टर से आफिस आने जाने में 1500 घंटे से अधिक सवारी की, जिस पर 100 करोड़ रुपए खर्च हुए। इस रिपोर्ट के जारी होने के बाद खूब बवाल मचा। खासकर पाकिस्तान आर्थिक तौर कई सालों से बदहाल है और वहां की जनता महंगाई की मार झेल रही है। 

टाइम ट्रैवल: 2804 की दुनिया देखकर लौटा शख्स, बताया- मानव इतिहास में सबसे भयानक साल होगा 2024, कब-कब मचेगी तबाही
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
the former prime minister of pakistan imran khan came office by helicopter daily - फोटो : Twitter
हजारों करोड़ का है बंगला

इमरान खान अरबों-खरबों की संपत्ति के मालिक हैं। इस्लामाबाद के बानी गाला में 37.5 एकड़ यानी 181,500 वर्ग गज में बंगला बना है। उनकी शानदार हवेली की कीमत 6 हजार 2 सौ 38 करोड़ रुपए है। उनके पास लाहौर के जमान पार्क में 241 करोड़ रुपए का एक घर भी है। इसके अलावा वह कई फार्म हाउस और एग्रीकल्चर लैंड के भी मालिक हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें