तालिबान ने अफगानिस्तान पर जब कब्जा किया था, तो कई खौफनाक वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। इन वीडियोज को देखने के बाद लोगों की रूह कांप जाती थी। सोशल मीडिया पर आए दिन अफगानिस्तान में तालबानी लड़ाकों के वीडियो वायरल होते रहते हैं। अफगानिस्तान में तालिबान लड़ाकों को किसी को मारते हुए, तो जिम में बंदूक लेकर जाने और डांस करने के वीडियोज सामने आए हैं। इन वीडियोज को देखने के बाद दुनियाभर के लोग हैरान थे कि तालिबानी कैसी कैसी हरकते कर रहे हैं। अब इस बीच एक और वीडियो सामने आया है जिसमें एक तालिबानी लड़ाका डांस करते नजर आ रहा है। यह तालिबानी लड़का अपने हाथ में दो-दो बंदूकें लेकर डांस कर रहा है।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिख रहा है कि कई लोग आसपास बैठ हुए हैं। एक तालिबानी लड़ाका डांस कर रहा है और उसने एक बंदूक हाथ में ले रखी है और दूसरे बंदूक को कंधे पर टांगी हुई है।