फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video : डॉक्टरों को लगा महिला के गले में है ट्यूमर, सर्जरी के दौरान निकली चौंकाने वाली चीज

Mon, 14 Jan 2019 06:52 PM IST
गौरव शुक्ला फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
- फोटो : Social Media
सोशल मीडिया पर एक महिला का वीडियो काफी शेयर किया जा रहा है। दरअसल, महिला के मुंह में की गई सर्जिकल फुटेज का वी़डियो डॉक्टरों ने शेयर किया है। यकीनन आप भी यह वायरल वीडियो देखकर सिहर जाएंगे।    
विज्ञापन

2 of 8
- फोटो : Social Media
न्यू स्ट्रेट टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, वियतनाम की महिला को कई हफ्तों से सिर में तेज दर्द हो रहा था। हालांकि महिला सिर दर्द को काफी दिनों से नजरअंदाज भी कर रही थी लेकिन जब दर्द असहनीय हो गया तो वह डॉक्टर के पास पहुंची। 
विज्ञापन

3 of 8
- फोटो : Social Media
बताया जा रहा है कि महिला जब डॉक्टरों के पास पहुंची तो पहले डॉक्टरों को लगा कि शायद ट्यूमर की वजह से महिला के सिर में दर्द हो रहा है। डॉक्टरों ने फैसला लिया कि महिला की सर्जरी की जाए, ताकि उसके गले से ट्यूमर निकाला जा सके। 

4 of 8
लेकिन सर्जरी के दौरान ही महिला के मुंह के अंदर का नजारा देखकर डॉक्टरों के भी होश उड़ गए। महिला के मुंह से दो इंच लंबी जिंदा जोंक (leech) चिपकी हुई थी, मगर, डॉक्टर उस वक्त हैरान रह गए, जब उन्होंने महिला के गले के साइनस में से एक में एक परजीवी को देखा। 
विज्ञापन

5 of 8
हा जियांग प्रांत के एक अस्पताल में महिला का इलाज किया जा रहा है, जहां उसे अब पहले से काफी आराम मिला है। हालांकि, डॉक्टरों ने इस पूरी सर्जिकल प्रक्रिया का वीडियो बनाया और फिर उसे सोशल मीडिया पर शेयर किया है।      
विज्ञापन

6 of 8
करीब 1:30 सेकंड के वीडियो में दिखता है कि महिला का मुंह खुला हुआ है। वह ऑपरेशन टेबल पर लेटी हुई है। तभी एक सर्जन महिला के गले में एक पिन्सर-टूल डालता है और जीवित जोंक को बाहर निकालने की कोशिश करता है।
विज्ञापन

7 of 8
वह जोंक महिला के गले में भोजन नलिका में चिपका था। मगर, सर्जन इसे सफलतापूर्वक निकाल लेता है और ट्रे पर रखता है। बताया जा रहा है कि यह जोंक महिला के गले में करीब तीन महीने से रह रहा था। बारिश के पानी में नहाने के दौरान वह कीड़ा महिला के गले में पहुंच गया था। वीडियो देखने के लिए अगली स्लाइड पर जाएं। 
 
विज्ञापन

वीडियो देखने के लिए क्लिक करें...

8 of 8
- फोटो : Social Media

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें