फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन कंपनियों में काम करने के लिए मचल उठेगा मन, ये कंपनियां कर्मचारियों को देती हैं ये खास तोहफा

Mon, 14 Jan 2019 04:43 PM IST
गौरव शुक्ला फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
कुछ कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को उनके अच्छे काम के लिए ऐसे-ऐसे इनाम दिएं हैं जिनके बारे में जानकर आप हैरान हो जाएंगे।  आजतक आपने कर्मचारियों को मुफ्त में कार और फ्लैट्स देने के बारे में तो सुना होगा लेकिन कई कंपनियां अनोखे इनाम देने की वजह से काफी चर्चा में हैं। आइए ऐसे ही कुछ इनामों के बारे में जानते हैं...
विज्ञापन

2 of 7
- फोटो : Social Media
तुर्की के नवजात आयदीन ने सिर्फ 3 कर्मचारियों से एक स्टार्टअप की शुरुआत की थी। तरक्की की मंजिल चढ़ते हुए यह स्टार्टअप एक सफल फूड डिलिवरी कंपनी बन गया, जिसका नाम येमेकसेपेती है।
विज्ञापन

3 of 7
15 सालों बाद अगस्त, 2015 में उसने अपनी कंपनी को 589 मिलियन डॉलर यानी अभी के हिसाब से करीब 4 हजार करोड़ रुपये में बेच दिया। उसमें से 250 करोड़ रुपये को उसने अपने 114 वफादार कर्मचारियों को बोनस के तौर पर बांटा।

4 of 7
- फोटो : Social Media
इटली में चश्मा बनाने वाली कंपनी है लक्सोटिका। उस कंपनी के बॉस लियोनार्दो डेल वेकहियो ने जब अपना 80वां जन्मदिन मनाया तो कंपनी के कर्मचारियों को अपने 1,40,000 शेयर बांट दिए।
विज्ञापन

5 of 7
- फोटो : Social Media
करीब 8,000 कर्मचारियों को 10 मिलियन डॉलर यानी अभी के हिसाब से 70-70 करोड़ रुपये का शेयर मिला। दरअसल, लियोनार्दो अनाथ था जिसने एक फैक्ट्री में मजदूरी से काम की शुरुआत की थी। 
विज्ञापन

6 of 7
गूगल अपने एंप्लॉयी को डेथ बेनेफिट्स देता है। अगर किसी कर्मचारी की मौत हो जाती है तो उसके पार्टनर को 10 सालों तक कर्मचारी के वेतना का 50 फीसदी वेतन दिया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
- फोटो : Social Media
चीन की Qihoo 360 नाम की टेक कंपनी भी कर्मचारियों को बोनस देने को लेकर काफी सुर्खियों में थी। साल 2015 में कंपनी ने चीन के नए साल के मद्देनजर सफल कर्मचारियों को जापान की प्रसिद्ध पॉर्न स्टार जुलिया क्योका के साथ एक रात गुजारने का बोनस देने की घोषणा की थी। इस तरह के बोनस के ऐलान की वजह से कंपनी की काफी आलोचना हुई जिसके बाद कंपनी ने इसको रद्द कर दिया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें