फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे पर नजर रखने के लिए मां ने लगाया था खुफिया कैमरा, रात को दिखा ऐसा मंजर बुलानी पड़ी पुलिस

Tue, 23 Oct 2018 11:48 AM IST
फीचर डेस्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
CCTV Camera - फोटो : irishtimes.com
आधुनिक दौर में लोगों की जरूरतें बढ़ गई हैं। परिवार चलाने के लिए पति और पत्नी दोनों का कामकाजी होना आम बात है। ऐसा नहीं है कि माता-पिता को बच्चों के परवरिश की फिक्र नहीं होती। बच्चों की जरूरतों और सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाता है। लिहाजा आपको कई घरों के अंदर सीसीटीवी दिख जाएंगे। अक्सर पेरेंट्स दफ्तर के बाद सीसीटीवी के जरिए देखते हैं कि बच्चों ने दिन भर क्या कुछ किया। 

 
विज्ञापन

2 of 6
सीसीटीवी
सीसीटीवी के जरिए कई बार चौंकाने वाली जानकारी मिलती है। ब्रिटेन में ऐसा ही एक मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। सोशल मीडिया पर लोगों में एक बार फिर से बहस छिड़ गई है कि क्या बच्चों को सिर्फ मशीनों और नौकरों के सहारे छोड़ा जा सकता है। अगली स्लाइड में जानिए पूरा मामला। 
 
विज्ञापन

3 of 6
Hidden Under belly
ब्रिटेन में एक महिला ने अपने नवजात की सुरक्षा के लिए उसके कमरे में सीसीटीवी लगाया था। रात में सोने से पहले वह सीसीटीवी के माध्यम से यह जांच करना चाह रही थी कि क्या बच्चा सही तरीके से सो रहा है। तभी उसे कैमरे में ऐसा कुछ नजर आया कि उसके होश उड़ गए और वह अपने बच्चे के कमरे की तरफ भागी। 

 

4 of 6
Hidden Under belly
हिडन अंडर बैली नाम के यूट्यूब पेज पर महिला ने वीडियो शेयर किया है। वीडियो के मुताबिक महिला की दोस्त उसके बच्चे को कमरे में लिटा रही होती है। तभी कमरे के पीछे कुछ नजर आता है। महिला ने रिमोट के जरिए जूम करके देखा तो उसके पैरों के तले जमीन खिसक गई। 


 
विज्ञापन

5 of 6
Hidden Under belly
बच्चे के कमरे में महिला को भूत नजर आया। भूत को देखते ही वो बच्चे के कमरे की तरफ दौड़ती है और वहां मौजूद अपनी महिला मित्र से भूत के बारे में बताती है। दोनों मिलकर पूरे कमरे को अच्छे से देखते हैं लेकिन उन्हें कुछ नजर नहीं आया। महिला ने पुलिस को भी बुलाया लेकिन उसे भी कुछ नहीं मिला। इसके बाद भूतों के विशेषज्ञों से संपर्क साधा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ghost
पैरनॉर्मल एक्सपर्ट का कहना था कि जो वीडियो में दिखाई दिया वह सच हो सकता है। घर के इतिहास और उसकी लोकेशन के बारे में जानकारी इकट्ठी करने के बाद एक्सपर्ट ने बताया कि कई बार नकारात्मक शक्तियां अपने होने का अहसास कराती हैं। इसलिए हो सकता है कि वीडियो में जो दिखाई दे रहा है वह भूत ही हो। वहीं इस वीडियो के कमेंट बॉक्स में लोगों ने इस फर्जी करार दिया है। और इसके पीछे के कारण भी बताए हैं।    
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें