हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी रास्ते बेहद खतरनाक और डरावने हैं। एक छोटी सी चूक और मौत आपका इंतजार करती है। लेकिन यहां एक ऐसी जगह भी है, जहां सड़क किनारे भूत रहता है। इस सड़क से गुजरने वाला हर शख्स इस भूत के घर के पास पानी-सिगरेट का चढ़ावा चढ़ाता है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
17,000 फुट की ऊंचाई पर मनाली लेह मार्ग पर भूत का एक छोटा सा घर है। इस सड़क से गुजरने वाले लोग इस भूत के घर के सामने मिनरल वॉटर और सिगरेट रखकर आगे का सफर तय करते हैं। लेकिन जो ऐसा नहीं करता उसके सामने सफर में कई समस्याएं आ जाती है।
विज्ञापन
3 of 6
कहते हैं 20 साल पहले इस मार्ग पर ना के बराबर ही गाडियां चलती थी। उसी दौरान एक ट्रक ड्राइवर की गाड़ी खराब हो गई थी। ड्राइवर ने क्लीनर को वहीं छोड़ दिया और पास के गांव में मदद के लिए चला गया। लेकिन गांव पहुंचते ही जबरदस्त बर्फबारी शुरू हो गई। जिसकी वजह से ड्राइवर को एक हफ्ते तक गांव में ही रुकना पड़ा।
4 of 6
लेकिन जब ड्राइवर वापस ट्रक के पास लौट कर आया तो क्लीनर की मौत हो चुकी थी। ठंड और भूख प्यास ने उसकी जान ले ली थी। ड्राइवर ने क्लीनर को वहीं दफना दिया और ट्रक लेकर रवाना हो गया।
विज्ञापन
5 of 6
कुछ समय बाद इस मार्ग से जाने वाले लोगों को अक्सर एक लड़का नजर आता था जो उनसे पानी और खाना मांगने लगा। जो शख्स उसे सामान नहीं देता, उसकी किसी न किसी कारणवश मौत हो जाती। यह मार्ग इतना डरावना हो गया कि लोगों ने यहां जाना बंद कर दिया।
स्थानीय लोगों ने एक तांत्रिक का सहारा लेकर पूजा-पाठ करवाई और उस रास्ते पर भूत का एक घर बनाया गया। इसके बाद यहां से गुजरने वाले लोग इस घर के सामने पानी और खाने की चीजें चढ़ाने लगे, तब से यहां उस लड़के को नहीं देखा गया।
हालांकि इस बात का कोई पुख्ता सबूत नहीं है लेकिन मान्यताओं और किवदंतियों के चलते लोग इस मार्ग पर ये सामान रखकर आगे बढ़ते हैं।