फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीआर के ऐसे 5 इलाके जहां शाम के बाद कोई नहीं जाता, आपके साथ भी हो सकता है ये सब

Wed, 11 Jul 2018 03:54 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
दिल्ली एनसीआर का नोएडा इलाका एक ऐसा इलाका है जहां देशभर से लोग आकर काम तलाशते हैं। पिछले कुछ सालों में नोएडा का काफी विकास हुआ है। नौकरी से लेकर पढ़ाई करने तक के लिए देश के कोने कोने से लोग यहां आते हैं और बस जाते हैं। हाल ही में एक सर्वे में सामने आया है कि दिल्ली एनसीआर का नोएडा इलाका देश के कुछ भूतिया इलाकों में से एक है। नोएडा के कई इलाकों में लोग अपने आप को असुरक्षित महसूस करते हैं। उन्हें हर वक्त ऐसा लगता है कि कोई नेगेटिव शक्ति उनके आसपास है। हालांकि नोएडा में विभन्न कंपनियों के हेडक्वाटर्स से लेकर कई रेसिडेंशियल कॉलोनी भी मौजूद हैं। यहां कुछ इलाके तो दिल्ली के इलाकों से भी ज्यादा महंगे हैं लेकिन सुरक्षा के मामले में ये कई शहरों को पीछे छोड़ देता है। क्राइम के मामले में भी इसे कोई नहीं पछाड़ सकता। आपको बता दें कि नोएडा में कुछ ऐसी मशहूर जगह हैं जहां लोगों की सुरक्षा कोई नहीं कर सकता। लोगों को यहां एक अनजाना डर सताता है। इन जगहों पर जाने से पहले आप बार बार सोचेंगे...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे
दिल्ली एनसीआर में अगर आपने नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर सफर नहीं किया तो कुछ नहीं किया। इस एक्सप्रेसवे के रास्ते ऐसे हैं जैसे कि आप अपने सपनों की दुनिया में सफर कर रहे हों। हालांकि रात 11 बजे के बाद यही सड़क लोगों के डर में तब्दील हो जाती है। रात 11 बजे के बाद इस सड़क पर मुश्किल से कोई दिखाई देता है। ऐसे में अगर आप बीच सड़क पर अपनी गाड़ी को लेकर किसी मुसीबत में फंसते हैं तो शायद ही कोई आपकी मदद कर सकेगा। लूटपाट, किडनैपिंग और रेप जैसी घटना तो यहां आम बात है।
विज्ञापन

3 of 6
निठारी गांव, नोएडा
नोएडा के सेक्टर 31 में बसा निठारी गांव दिसंबर 2006 से ही लोगों के बीच मशहूर हो गया था। यह वह गांव है जहां निठारी हत्या कांड को अंजाम दिया गया था। इस इलाके से कई मासूम बच्चों और महिलाओं के अवशेष प्राप्त हुए थे। आज भी लोग इस इलाके में जाने से डरते हैं। इलाका क्राइम के लिए भी जाना जाता है। छेड़खानी और दिनदहाड़े छिनताई की घटना यहां हर रोज होती रहती है। 

4 of 6
नोएडा सेक्टर 71 और 74
नोएडा के कई इलाके अभी भी अंडर कंशट्रक्शन हैं। यहां गगनचुंभी इमारतें लोगों को अपनी तरफ खींचती हैं। ऐसा ही कुछ हाल नोएडा के सेक्टर 71 और 74 का भी है। यह इलाका रेसिडेंशियल कॉलोनी के लिए मशहूर है लेकिन लोगों को यहां नेगेटिव शक्तियों का एहसास होता है। इन इलाकों में ऐसे क्राइम होते हैं जिनके बारे में जानकर आप कांप उठेंगे। इसके अलावा दिनदहाड़े अपहरण जैसी घटनाओं ने लोगों को यहां आने से डरा दिया है। यहां तक की जो लोग यहां पर पहले से घर लेकर रहते हैं उन्होंने भी अपने घरों और फ्लैटों को बेचने का नोटिस जारी कर दिया है। ऐसे में इस इलाके में जाने से पहले आप एक बार जरूर सोचेंगे।
विज्ञापन

5 of 6
s - फोटो : s
रायपुर गांव, सेक्टर 126
नोएडा के मशहूर Amity University के ठीक पीछे एक गांव बसा है जिसका नाम रायपुर है। दिन के समय तो यहां पर छोटी दुकानें खुली रहती हैं लेकिन सूरज डूबने के बाद ये इलाका बिल्कुल सुनसान हो जाता है। शाम के बाद आपको यहां जाने में भी डर लगेगा। रात के अंधेरे में यह जगह कहीं खो जाती है। ऐसा लगता है कि जैसे यहां कोई रहता ही नहीं। शाम के बाद लड़कियां यहां बिल्कुल नहीं जाती। यूनिवर्सिटी के प्रबंधन की तरफ से भी ये निर्देश है कि लड़कियां शाम के बाद उस इलाके का रुख न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मेवला भट्टी
यह इलाका गाजियाबाद में बसा है। इस इलाके में कई ईंट भट्टियां हैं जहां कई मजदूर काम करते हैं लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां शाम के बाद कोई नहीं जाता। लोगों को एक अजीब सा डर लगने लगता है। यह क्राइम का गढ़ भी है। इस गांव में गैंगस्टर महेंद्र फौजी बैसला का राज चलता है। इस भट्टी के आसपास के इलाके में कई घटनाएं घट चुकी हैं जैसे रेप, मर्डर और लूट। ऐसे में इस इलाके के आसपास जाने से पहले भी एक बार जरूर सोच लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें