क्या आपने किसी ऐसे गांव के बारे में सुना है, जहां रहने वाले सारे लोग अचानक गायब हो गए हों। नहीं ना, लेकिन कनाडा का एक गांव 89 साल से रहस्य बना हुआ है। तब यहां अंजिकुनी झील के किनारे एक गांव हुआ करता था, लेकिन बाद में रहस्यमयी तरीसे से गायब हो गए। यह रहस्य आज तक नहीं सुलझ पाया है कि आखिर उस गांव में रहने वाले लोग कहां गए।