फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूंछों वाली वो राजकुमारी, जिसके प्यार में 13 नौजवानों ने कर ली थी खुदकुशी

Sun, 19 Jul 2020 08:19 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
मूंछों वाली राजकुमारी - फोटो : Social media
आज के समय में किसी लड़की की खूबसूरती, उसके शक्ल, शरीर की बनावट और चेहरे पर निर्भर करता है। वैसे एक कहावत बड़ी मशहूर है कि सुंदरता देखने वाले की आंखों में होती है। लेकिन हर जगह खूबसूरती के पैमाने भी अलग-अलग होते हैं। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि 19वीं सदी में मोटापे को ही खूबसूरत समझा जाता था। उस सदी की ईरान की राजकुमारी की सुंदरता के किस्से आज भी याद किए जाते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
मूंछों वाली राजकुमारी - फोटो : Social media
ईरान की राजकुमारी ताज अल कजर सुल्ताना ने सुंदरता के सभी मानकों को तोड़ दिया था। उनके चेहरे पर मूंछे और घनी भौहें थी। इसके साथ ही वो काफी मोटी भी थी। भले ही आपको ये सब जानकर थोड़ा आश्चर्य हो रहा होगा लेकिन इसके बावजूद भी उन्हें काफी सुंदर माना जाता था।
विज्ञापन

3 of 5
मूंछों वाली राजकुमारी - फोटो : Social media
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उस समय के ज्यादातर नौजवान, राजकुमारी के सुंदरता के कायल थे और उनसे शादी करना चाहते थे। हालांकि, राजकुमारी कजर ने सबके प्रस्तावों को ठुकरा दिया था। कहा ये भी जाता है कि राजकुमारी के इस बात से आहत होकर 13 नौजवानों ने खुदकुशी कर ली थी।

4 of 5
मूंछों वाली राजकुमारी - फोटो : Social media
दरअसल, इन प्रस्तावों को ठुकराने की पीछे वजह ये भी थी की राजकुमारी की शादी पहले ही अमीर हुसैन खान शोजा ए सल्तनेह से हो चुकी थी। इस शादी से उन्हें दो बेटियां और दो बेटे थे। हालांकि, बाद में उनका तलाक हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मूंछों वाली राजकुमारी - फोटो : Social media
दावा ये भी किया जाता है कि राजकुमारी के कई अफेयर भी रहे थे। इनमें दो लोग सबसे प्रमुख थे, गुलाम अली खान अजीजी अल सुल्तान और ईरानी कवि आरिफ काजविनी। कहा ये भी जाता है कि राजकुमारी उस दौर की आधुनिक महिलाओं में से एक थी। वो पश्चिमी सभ्यता से काफी प्रेरित थी और वेस्टर्न कपड़े पहनती थीं। राजकुमारी कजर हिजाब उतारने वाली उस दौर की पहली महिला मानी जाती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें