फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NASA: सात घंटे तक स्पेस में घूमते रहे अंतरिक्ष यात्री, नासा ने शेयर किया हैरतअंगेज वीडियो

Mon, 05 Dec 2022 04:48 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
सात घंटे तक स्पेस में घूमते रहे अंतरिक्ष यात्री - फोटो : NASA
NASA News in Hindi: अक्सर नासा अंतरिक्ष से जुड़े कई हैरतअंगेज वीडियोज को जारी करता रहता है। इन वीडियोज में कई अंतरिक्ष यात्री स्पेस वॉक करते हुए दिखते हैं। इसी सिलसिले में नासा ने एक और वीडियो को जारी किया है। नासा द्वारा जारी किया गया यह वीडियो इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा है। यह वीडियो नासा के दो अंतरिक्ष यात्रियों के स्पेसवॉक का है। नासा के इन दोनों अतंरिक्ष यात्रियों ने सात घंटे तक स्पेसवॉक किया। 

इंटरनेशनल स्पेस सेंटर( आईएसएस ) में बिजली और उसे रीस्टोर करने के लिए अतंरिक्ष यात्रियों ने यह स्पेसवॉक किया। अंतरिक्ष यात्री जोश कसाडा और फ्रैंक रुबियो एक्सपिडीशन 68 क्रू के सदस्य हैं। स्पेस स्टेशन पर जोश कसाडा और फ्रैंक रुबियो ने एक नए रोल-आउट सोलर ऐरे को फिट किया। इन दोनों ने दूसरी बार एक साथ स्पेसवॉक किया था। स्पेस स्टेशन में आठ पावर चैनल है जिसमें उन्होंने एक को बायपास करने का काम किया। 
विज्ञापन

2 of 6
सात घंटे तक स्पेस में घूमते रहे अंतरिक्ष यात्री - फोटो : iStock
दोनों ने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के बाहर 7 घंटे, 5 मिनट तक स्पेसवॉक कर अपने काम को पूरा किया। अंतरिक्ष यात्रियों ने सुबह 7:16 पर काम शुरू किया। क्रू ने यूएस क्वेस्ट एयरलॉक से बाहर आने से पहले अपने सूट को इंटर्नल बैटरी पावर पर फिट किया। 

 
विज्ञापन

3 of 6
सात घंटे तक स्पेस में घूमते रहे अंतरिक्ष यात्री - फोटो : iStock
अंतरिक्ष यात्री जोश कसाडा और फ्रैंक रुबियो ने अपने वर्क स्टेशन पर काम करना शुरू किया। इसके बाद उन्होंने दो नए आईएसएस रोल-आउट सोलर ऐरे में से एक को फ्री कर दिया।  SpaceX के CRS-26 ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट से 27 नवंबर को यह करियर छोड़ा गया था। 

Optical Illusion: इस तस्वीर में छिपा है शुतुरमुर्ग, क्या आप खोज सकते हैं? 99 फीसदी लोग खोजने में हो गए हैं फेल

4 of 6
सात घंटे तक स्पेस में घूमते रहे अंतरिक्ष यात्री - फोटो : iStock
स्पेस स्टेशन के रोबोटिक आर्म के आखिरी में एक फुट रेस्ट्रेंट को जोश कसाडा ने फिट किया। नासा की एस्ट्रोनॉट निकोल मान और जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी के एस्ट्रोनॉट कोइची वाकाटा की तरफ से स्पेस स्टेशन में रोबोटिक आर्म को ऑपरेट किया गया। 

 
विज्ञापन

5 of 6
सात घंटे तक स्पेस में घूमते रहे अंतरिक्ष यात्री - फोटो : NASA
कसाडा और रुबियो ने पहले इंस्टॉल ब्रैकेट माउंट के ऊपर नए ऐरे के साथ iROSA को खोला। इसके बाद उसे जगह पर रखकर बोल्ट से कस दिया। स्पेस स्टेशन पर पारंपरिक सोलर ऐरे से बिजली का उत्पादन नहीं हो रहा था। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सात घंटे तक स्पेस में घूमते रहे अंतरिक्ष यात्री! - फोटो : istock
बिजली आपूर्ति को ठीक करने के लिए नए iROSA को जोड़ा गया है। अंतरिक्ष यात्रियों ने रोल-आउट सोलर ऐरे को स्टेशन के पुराने, सोलर पैनल विंग्स के सामने इंस्टॉल किया है। इसको अपग्रेड करने से स्पेस स्टेशन की बिजली आपूर्ति 20 से 30 फीसदी तक बढ़ जाएगी। इन दोनों ने अपने करियर में दूसरी बार स्पेसवॉक किया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें