नई स्टडी से खुलेगा ब्रह्मांड का ये सबसे बड़ा रहस्य धरती के वायुमंडल में ऑक्सीजन की मात्रा इसे रहने योग्य ग्रह बनाती है। वायुमंडल का 21 फीसदी हिस्सा इसी जीवनदायी तत्व से बना है। लेकिन 2.8 से 2.5 अरब साल पहले नियोआर्कियन युग में धरती पर ऑक्सीजन लगभग अनुपस्थित थी अब सवाल है कि धरती का वातावरण ऑक्सीजनयुक्त कैसे हो गया? नेचर जियोसाइंस में प्रकाशित नए शोध से एक नई सम्भावना बढ़ती है। धरती का शुरुआती ऑक्सीजन का कम से कम कुछ भाग धरती की ऊपरी सतह के संचलन और विनाश के माध्यम से एक टेक्टोनिक स्रोत से बना। Bizarre