Solar Eclipse 2024: साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण अप्रैल के महीने में लगने जा रहा है। वैज्ञानिकों के मुताबि, यह सूर्य ग्रहण कई मामलों में बेहद दुर्लभ है। इसकी वजह से पूरी दुनिया के खगोलविदों को बेसब्री से इंतजार है। नासा के मुताबिक, सबसे पहले यह मेक्सिको के प्रशांत तट पर सुबह 11 बजकर 7 मिनट पर दिखेगा। जब चांद पूरी तरह से सूरज को ढंक लेगा, तो दिन में रात जैसा नजारा होगा।
आठ अप्रैल को लगने वाला सूर्य ग्रहण पश्चिमी यूरोप पेसिफिक, अटलांटिक, आर्कटिक मेक्सिको, उत्तरी अमेरिका, मध्य अमेरिका, दक्षिण अमेरिका के उत्तरी भाग, कनाडा, इंग्लैंड के उत्तर पश्चिम क्षेत्र और आयरलैंड में दिखाई देगा।
ग्रहण के दौरान जब सूर्य को चंद्रमा ढंक लेगा, तो दिन में धरती पर कुछ मिनटों के लिए दिन में रात जैसा नजारा हो जाएगा। लेकिन इस दौरान एक ऐसी घटना घटेगी, जो बेहद रोमांचित करने वाली होगी। आइए जानते हैं कि सूर्य ग्रहण के दौरान ऐसा क्या होने जा रहा है?