फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral: बेंगलुरु में 1.8 करोड़ कमाता है यह इंजीनियर, फिर भी कम पड़ जाता है पैसा, बताया- कैसे हो जाते हैं खर्च

Mon, 07 Apr 2025 02:56 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral News: बेंगलुरु में रहने वाले एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने दावा किया है कि उसका पैकेज करीब दो करोड़ का है। इसके बाद भी बेंगलुरु में रहने के लिए उसकी कमाई पर्याप्त नहीं है। यह दावा करने वाला शख्स प्रिंसिपल सॉफ्टवेयर इंजीनियर है, जिसकी सालाना कमाई 1.8 करोड़ रुपये है, लेकिन उसकी करीब आधी सैलरी खर्चों में चली जाती है। 
विज्ञापन
1 of 5
बेंगलुरु में 1.8 करोड़ कमाता है यह इंजीनियर, फिर भी कम पड़ जाता है पैसा - फोटो : Adobe Stock
Viral News in Hindi: भारत में कई ऐसे शहर हैं, जो अपनी खूबियों के लिए जाने जाते हैं। इन्हीं शहरों में आईटी हब बेंगलुरु (Bengaluru) भी शामिल है, जिसे सिलिकॉन वैली कहा जाता है। यहां पर कंपनियों की तरफ से टेक एक्सपर्ट को अच्छी खासी सैलरी देती हैं। इसके बाद भी लोग बेंगलुरु में रहन-सहन आसान नहीं होने का दावा करते हैं। बेंगलुरु में रहने वाले एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने दावा किया है कि उसका पैकेज करीब दो करोड़ का है। इसके बाद भी बेंगलुरु में रहने के लिए उसकी कमाई पर्याप्त नहीं है। 

यह दावा करने वाला शख्स प्रिंसिपल सॉफ्टवेयर इंजीनियर है, जिसकी सालाना कमाई 1.8 करोड़ रुपये है, लेकिन उसकी करीब आधी सैलरी खर्चों में चली जाती है। इस शख्स का नाम आस वोरा जैन है, जिसने वित्तीय स्थिति के बारे में लिंक्डइन पर बताया है। इसके बाद बहस छिड़ गई है। आइए जानते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है? 
विज्ञापन

2 of 5
बेंगलुरु में 1.8 करोड़ कमाता है यह इंजीनियर, फिर भी कम पड़ जाता है पैसा - फोटो : Adobe Stock
जैन का कहना है कि भारी-भरकम सैलरी मिलने के बाद भी अब उनके लिए बेंगलुरु बिल्कुल भी रहने लायक नहीं है। वजह? उनके महंगे खर्चे और शहर की बढ़ती महंगाई, जिससे उनकी सैलरी खत्म हो जाती है। इंजीनियर की शिकायत के बाद लोग जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 5
बेंगलुरु में 1.8 करोड़ कमाता है यह इंजीनियर, फिर भी कम पड़ जाता है पैसा - फोटो : Adobe Stock
1.8 करोड़ सैलरी के बाद भी खाते में पैसा नहीं

आस वोरा जैन ने लिंक्डइन पर लिखा है कि उनकी सालाना सैलरी भले ही 1.8 करोड़ रुपये है, लेकिन काट-पीट कर उनके हाथ में सिर्फ 1 करोड़ रुपये ही आते हैं। यानी उन्हें हर महीने 8.3 लाख रुपये मिलते हैं। भारत में अधिकतर लोगों के लिए यह सैलरी बहुत अधिक होगी, लेकिन जैन का कहना है कि बेंगलुरु शहर में यह भी कम पड़ रही है। इसकी वजह उन्हें नीचे दी सूची के जरिये बताई है। 

Zara Hatke: यहां पर घर के बाहर लोग नींबू मिर्ची नहीं टांगते हैं ऐसी चीज, जानकर सौ बार सोचेंगे आप
 

4 of 5
बेंगलुरु में 1.8 करोड़ कमाता है यह इंजीनियर, फिर भी कम पड़ जाता है पैसा - फोटो : Adobe Stock
हर महीने खर्च की सूची 

इंदिरानगर में 3BHK फ्लैट का किराया- 1.5 लाख रुपये
BMW/Mercedes लग्जरी कार की EMI – 80,000 रुपये
डोमेस्टिक हेल्प और लॉन्ड्री- 15,000 रुपये
स्विगी/जोमैटो पर ऑर्डर- 70,000 रुपये
5-स्टार होटल में कॉकटेल और डिनर– 1.2 लाख रुपये
वीकेंड ट्रिप्स (गोवा और दुबई)- 1 लाख रुपये
ब्रांडेड वाइट टी-शर्ट- 10,000 रुपये
ऑर्गेनिक वाइन- 50,000 रुपये
फिटनेस मेंबरशिप+पर्सनल ट्रेनर- 12,000 रुपये
क्रिप्टो और स्टॉक्स में निवेश- 1 लाख रुपये

New Nostradamus: नए नास्त्रेदमस की वो भविष्यवाणी, जो हो गई सच, हैरत में दुनिया, जानिए क्या है भारत से नाता
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बेंगलुरु में 1.8 करोड़ कमाता है यह इंजीनियर, फिर भी कम पड़ जाता है पैसा - फोटो : Adobe Stock
यह 7.07 लाख रुपये का खर्च है। हालांकि, जैन का दावा है कि बेंगलुरु में उनका एक महीने का खर्च 8.87 लाख रुपये है। उनका कहना है कि हफ्ते में 40 घंटे काम करने पर उन्हें हर साल 1.8 करोड़ रुपये मिलते हैं। पोस्ट के आखिरी में उन्होंने मजाकिया अंदाज में सवाल करते हुए कहा है कि बेंगलुरु में क्या गलत है? इस पर लोग जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें