फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Pics: लॉकडाउन का असर, सहारनपुर में फिर से दिखे हिमालय के बर्फीले पहाड़

Fri, 21 May 2021 08:13 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
हिमालय की पहाड़ियां - फोटो : सोशल मीडिया
वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के वजह से लगाए गए पाबंदियों और बारिश के कारण मौसम बिल्कुल साफ हो गया है। इसका असर उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में देखने को मिला है। सहारनपुर में एक बार फिर हिमालय के बर्फीले पहाड़ साफ नजर आ रहे हैं। बीते साल भी लॉकडाउन के कारण प्रदूषण कम होने से ये बर्फिले पहाड़ दिखने लगे थे। सहारनपुर के लोगों ने अपने छतों से इन नजारों का दीदार किया और सोशल मीडिया पर सुंदर तस्वीरों को साझा किया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
हिमालय की पहाड़ियां - फोटो : सोशल मीडिया
सहारनपुर के रहने वाले डॉक्टर विवेक बनर्जी ने भी अपने कैमरे से प्रकृति के अद्भुत दृश्य को कैमरे में कैद किया। तस्वीरों को साझा करते हुए विवेक ने लिखा कि 'यह एक दुर्लभ दृश्य है। दो दिनों की बारिश के बाद बादलों के छंटने के बाद हमने सहारनपुर के उत्तर हिस्से से हिमालय की चोटियों को देखा। करीब 30-40 साल पहले हिमालय की पहाड़ियों को हर दिन देखा जाता था, लेकिन अब बढ़ते प्रदूषण की वजह से शायद ही कोई इसे देख पाता हो। चोटियों को देखकर हम सभी शौकिया फोटोग्राफर खुश हो गए।'
विज्ञापन

3 of 4
हिमालय की पहाड़ियां - फोटो : सोशल मीडिया
उत्तर प्रदेश कैडर के आईएएस अधिकारी संजय कुमार ने भी डॉक्टर विवेक बनर्जी की तस्वीरों को ट्विटर पर साझा करते हुए पोस्ट किया। साथ ही आईएफएस ऑफिसर रमेश पांडे ने भी इन तस्वीरों को साझा किया। रमेश पांडे ने अपने ट्वीट में बताया कि एयर क्वालिटी इंडेक्स 85 हो जाने से बर्फ से ढके हुए हिमालय के पहाड़ दिखने लगें।
विज्ञापन

4 of 4
हिमालय की पहाड़ियां - फोटो : सोशल मीडिया
आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर ये तस्वीरे काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। तस्वीरों को साझा करते हुए यूजर्स काफी दिलचस्प कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि यह हिमालय तो हमारा ताज है। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि पिछले साल की तरह इस साल भी हिमालय के दर्शन हो गए।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें