फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maruti Suzuki Jimny 5-डोर एसयूवी: कोरोना के कारण टली लॉन्चिंग, जानें अब कब लॉन्च होगी यह दमदार ऑफ-रोडर

Fri, 21 May 2021 06:55 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Suzuki Jimny 5 Door - फोटो : For Reference Only
जापान की दिग्गज ऑटोमोबाइल कंपनी Suzuki अपनी ऑफ-रोडर एसयूवी Jimny (जिमनी) की लॉन्चिंग को लेकर काफी समय से चर्चा चल रही है। कंपनी ने अपनी इस ऑफ-रोडर एसयूवी को पहली बार पिछले साल फरवरी में आयोजित ऑटो एक्सपो में पेश किया था। तभी से कार प्रेमी इस एसयूवी का इंतजार कर रहे हैं। कंपनी इसकी लगातार टेस्टिंग कर रही है। कंपनी यूरोप में जिमनी एसयूवी के लॉन्ग व्हीलबेस (LWB) वर्जन की टेस्टिंग कर रही है। कंपनी की योजना इस एसयूवी को इस साल की दूसरी छमाही में अंतरराष्ट्रीय बाजारों में उतारने की थी। इसे अक्तूबर 2021 में होने वाले टोक्यो मोटर शो के दौरान पेश किया जाना था, लेकिन कोविड-19 महामारी की वजह से इस ऑटो शो को रद कर दिया गया है। जिसके कारण अब जिमनी की लॉन्चिंग अगले साल होगी।
विज्ञापन

2 of 6
Suzuki Jimny 5 Door - फोटो : For Reference Only
इसके साथ ही देश की सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनी Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) भी इस ऑफ-रोडर एसयूवी के 5-डोर वर्जन को लॉन्च करने की तैयारी में है। हालांकि मारुति सुजुकी जिमनी भारत में कब लॉन्च होगी इसकी तारीख का एलान किया जाना बाकी है। लेकिन कुछ मीडिया रिपोर्टों में दावा किया गया है कि नई 5-डोर जिम्नी जुलाई 2022 तक बिक्री के लिए उपलब्ध होगी। पिछले महीने 5 डोर वेरिएंट की कुछ तस्वीरें भी सामने आईं थी। इन तस्वीरों में यह एसयूवी काफी आकर्षक और स्टाइलिश दिख रही है। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला न्यू जेनरेशन Mahindra Thar (महिंद्रा थार) और Force Gurkha (फोर्स गुरखा) जैसी एसयूवी से होगा। मारुति सुजुकी जिमनी 5-डोर मॉडल की स्पाय तस्वीरों ने भारतीय बाजार में हलचल मचा दी है। 5-डोर जिमनी कैसी होगी। यहां जानते हैं मारुति की इस बहुप्रतीक्षित एसयूवी के बारे में अहम बातें। 
विज्ञापन

3 of 6
Auto Expo 2020 Maruti Suzuki Jimny - फोटो : For Representation Only
इंजन और पावर
मारुति सुजुकी जिमनी 5-डोर एसूयवी में 1.5 लीटर, 4-सिलेंडर K15B नैचुरली एस्पीरेटचेड पेट्रोल इंजन मिलेगा। यह इंजन 6,000 rpm पर 103 bhp का अधिकतम पावर और 4,000 rpm पर 138 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करेगा। इस एसयूवी में ट्रांसमिशन के लिए 5-स्पीड मैनुअल और 4-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन मिल सकता है। यह इंजन इस समय Brezza, Ciaz, S-Cross, Ertiga और XL6 जैसी कारों में भी इस्तेमाल किया जाता है। जिमनी ऑफ-रोडर एसयूवी में मारुति की स्मार्ट हाइब्रिड ईंधन बचत तकनीक भी दी जा सकती है। 

4 of 6
Suzuki Jimny India - फोटो : For Representation Only
माइलेज
जिमनी में 13.6 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिलेगा। हालांकि अभी यह साफ नहीं है कि जिमनी एसयूवी में AWD (ऑल व्हील ड्राइव) या 4x4 का ऑप्शन मिलेगा या नहीं। लैडर फ्रेम होने की वजह से इसमें इंजन की पोजिशन बदली हुई होगी, जो इसके पिछले पहियों को पावर देगा। हालांकि ऐसा अनुमान है कि हाल ही में लॉन्च हुई न्यू महिंद्रा थार एसूयवी की तरह स्टैंडर्ड 4x4 सिस्टम के साथ पेश किया जा सकता है। हालांकि 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ, 5-डोर जिमनी सब-4-मीटर श्रेणी में शामिल नहीं पाएगी और इसके लिए ज्यादा एक्साइज ड्यूटी चुकानी होगी। 
विज्ञापन

5 of 6
Maruti Suzuki Jimny - फोटो : For Representation Only
साइज और वजन
'मेड इन इंडिया' 5-डोर जिमनी मारुति सुजुकी के हरियाणा के मानेसर में स्थित प्लांट में बनाई जा रही है। इसकी लंबाई 3,850 mm, चौड़ाई 1,645 mm और ऊंचाई 1,730 mm है। इस एसयूवी का व्हीलबेस 2,550 mm और ग्राउंट क्लीयरेंस 210 mm है। जिमनी में 195/80 टायर के साथ 15-इंच के व्हील्स मिलेंगे। यह एसयूवी 1,190 किलोग्राम तक का भार उठाने में सक्षम है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Maruti Suzuki Jimny - फोटो : For Representation Only
ज्यादा लगेज स्पेस
भारत में लॉन्च होने वाली जिमनी 5-डोर वर्जन में अलग से लगेज स्पेस दिया जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक 3-डोर वर्जन वाली गाड़ियों को भारत में ज्यादा पसंद नहीं किया जाता है। उनका कहना है कि ज्यादातर भारतीय इन्हें व्यावहारिक नहीं मानते हैं। यही वजह है कि भारतीय बाजार में 3-डोर वर्जन वाली गाड़ियों की कोई खास मांग नहीं रही है। इसलिए भारत में 5-डोर वर्जन लॉन्च किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें