फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल में फेसलॉक भी नहीं रहा सुरक्षित, सो रहे शख्स के चेहरे का ऐसे किया दुरुपयोग

Mon, 08 Apr 2019 05:39 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
फेसलॉक सिस्टम - फोटो : Shutterstock
आजकल नई-नई तकनीकों के साथ बाजार में स्मार्टफोन आ रहे हैं। इनमें चेहरे की पहचान वाले लॉक यानी फेशियल रिकग्निशन लॉक सिस्टम से लैस मोबाइल की मांग कुछ ज्यादा ही बढ़ गई है, लेकिन यह तकनीक भी अब सुरक्षित नहीं रह गई है। ताजा मामला चीन का है, जहां सो रहे एक व्यक्ति के चेहरे का इस्तेमाल कर चोरों ने उसके बैंक अकाउंट से लाखों रुपये उड़ा लिए। 
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : File photo
जेझियांग प्रांत में रहने वाले युआन नाम के शख्स ने अगले दिन पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि उसके बैंक अकाउंट से करीब 1.25 लाख रुपये गायब हो गए। जब मामले की जांच की गई तो पता चला कि उसके दो दोस्तों ने ही उसके मोबाइल में मौजूद वी-चैट एप से फेसलॉक तकनीक का इस्तेमाल कर पैसे अपने अकाउंट में ट्रांसफर किए थे। 
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : File photo
शख्स के दोनों दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके पैसे भी उसे वापस मिल गए हैं। हालांकि उसके पास कौन सी कंपनी का मोबाइल फोन था, इसका खुलासा पुलिस ने नहीं किया है, लेकिन मामले से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि शख्स के फोन में मौजूद फेसलॉक तकनीक विश्वसनीय नहीं था, क्योंकि ऐसी तकनीक में जब व्यक्ति की आंखें बंद हों तो उसके चेहरे का इस्तेमाल कर फोन को अनलॉक नहीं किया जा सकता है जबकि शख्स के फोन में ऐसा सिस्टम नहीं था। 

4 of 5
spy smartphone - फोटो : Kim Komando Show
आज के समय में स्मार्टफोन में फेसलॉक तकनीक का इस्तेमाल एक सुरक्षा उपकरण के तौर पर किया जाता है, लेकिन कई स्मार्टफोन कंपनियां इसके लिए आइरिस स्कैनिंग (पुतलियों की स्कैनिंग) का इस्तेमाल नहीं करती हैं। आइरिस स्कैनिंग के  बिना फोन अनलॉक होने में कम समय लगता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : File photo
शंघाई नेटवर्क सिक्योरिटी के फाउंडर तान जियानफेंग ने कहा कि फिंगरप्रिंट और फेसलॉक उपयोगी तकनीक है, लेकिन यह पासवर्ड और पिन की जगह नहीं ले सकते हैं। लोगों को निजी डाटा और वित्तीय जानकारी को पासवर्ड या पिन से ही सुरक्षित रखना चाहिए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें