जो मछलियां पानी में तैरती रहती हैं, अगर वो अचानक से सड़कों पर कार चलाने लगें, तो ये वाकई में हैरानी वाली बात होगी। हालांकि, आजकल विज्ञान ने इतनी तरक्की कर ली है कि ऐसा करना संभव हो गया है। हाल ही में वैज्ञानिकों ने एक खास तकनीक का प्रयोग करके गोल्डफिश को कार का ड्राइवर बना दिया है और मछली भी मजे से कार चला ली है। इस तरह के प्रयोग करने की मुख्य वजह ये थी कि जानवरों में किसी भी चीज को समझने और पहचानने की क्षमता कितनी है, इस बात का पता लगाया जा सके? ये प्रयोग इजराइल के बेन गुरिऑन यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने किया है। इस प्रयोग से ये पता चला है कि मछलियां मुश्किल हालातों में भी अपनी दिशा और अपने लक्ष्य को आसानी के साथ तय कर सकती हैं। हालांकि, ये पहली बार है जब किसी मछली ने इस तरह की गाड़ी चलाई है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं कि ये सब कैसे संभव हो पाया है...