साल 2022 को लेकर कई भविष्यकताओं ने भविष्यवाणियां की हैं। दुनिया के प्रसिद्ध भविष्यक्ता नास्त्रेदमस और बाबा वेंगा ने डरावनी भविष्यवाणियां की हैं। अब इस बीच टाइम ट्रैवलर ने भी कई भविष्यवाणी की है। टाइम ट्रवेलर का कहना है कि साल 2022 में एलियंस से जंग हो सकती है। इसके अलावा वैज्ञानिक समुद्र में डूबे मिथक शहर अटलांटिस की खोज कर सकते हैं। एक टाइम ट्रेवलर ने तो यहां तक दावा किया है कि धरती पर अंधेरा छा जाएगा। हवा में उड़ जाएंगे मिस्र के पिरामिड।
टाइम ट्रैवलर @aesthetictimewarper ने भविष्यवाणी करते हुए कहा है कि दो फरवरी को अटलांटिक महासागर में अटलांटिस शहर की खोज की जाएगी। टाइम ट्रैवलर का कहना है कि अटलांटिस शहर इंसानी-मछली जीवन का घर है। इसके अलावा कहा है कि एक मशहूर हस्ती दुनिया के सामने आएगी। ये हस्ती खुलासा करेगी कि उसने अपनी मौत को लेकर दुनिया को उल्लू बनाया था। आईए जानते हैं क्या-क्या हुईं भविष्यवाणियां।