फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alien News: वैज्ञानिकों का चौंकाने वाला दावा, हमारे सोलर सिस्टम में उड़ रहे इतने एलियन जहाज

Tue, 01 Nov 2022 12:42 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
एलियन को लेकर वैज्ञानिकों का चौंकाने वाला दावा - फोटो : iStock
Alien News: एलियंस के बारे में आए दिन अजीबोगरीब दावे किए जाते हैं। दुनियाभर में एलियंस और अनआइडेंटिफाइड फ्लाइंग ऑब्जेक्ट्स (UFO) को लेकर बहस छिड़ी हुई है। आए दिन एलियंस और यूएफओ के बारे में हैरान करने वाली खबरें सामने आती रहती हैं। कई बार लोगों ने एलियन और यूएफओ को देखने का दावा किया है। क्या ब्रह्मांड में एलियन का अस्तित्व है? सालों से वैज्ञानिक इस सवाल का जवाब तलाश रहे हैं, लेकिन उन्हें अभी तक कोई सफलता नहीं मिल पाई है। 

अमेरिका पर सालों से एलियन की जानकारी छिपाने के आरोप लग रहे हैं। इंटरनेट पर कई वीडियो देखने को मिलते हैं जिनमें एलियंस या यूएफओ देखने के दावे किए जाते हैं। कई बार इन वीडियो को एडिट किया हुआ बताया जाता है। अब एक बार फिर अनआइडेंटिफाइड फ्लाइंग ऑब्जेक्ट्स (UFO) के बारे में हैरान करने वाला दावा किया गया है। वैज्ञानिकों के इस दावे ने लोगों की नींद उड़ा दी है। 
विज्ञापन

2 of 6
एलियन को लेकर वैज्ञानिकों का चौंकाने वाला दावा - फोटो : iStock
वैज्ञानिकों ने अब अनआइडेंटिफाइड फ्लाइंग ऑब्जेक्ट्स (UFO) को अनआइडेंटिफाइड एरियल फिनोमिना (UAP) नाम दिया है। एलियन यान को लेकर अमेरिका काफी गंभीर है। बीते साल अमेरिकी रक्षा विभाग ने यूएपी टास्क फोर्स  का भी गठन किया था। 
विज्ञापन

3 of 6
एलियन को लेकर वैज्ञानिकों का चौंकाने वाला दावा - फोटो : iStock
एलियन हंटर और हार्वर्ड के खगोलशास्त्री एवी लोएब ने एक नया रिसर्च किया है। उनका दावा है कि हमारे सौर मंडल में 4 क्विंटलियन (quintillion) एलियन यान छिपे हो सकते हैं। 4 क्विंटलियन यानी 4,000,000,000,000,000,000 उड़न तश्तरियां हमारे सौरमंडल में हो सकती हैं। 

4 of 6
समुद्र में मिला एलियन का जहाज - फोटो : Pixabay
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2017 में किए गए एक शोध का यह शोध फॉलो अप है। एवी लोएब द्वारा किए गए इस शोध का अभी पियर रिव्यू नहीं किया गया है। वैज्ञानिकों ने साल 2017 में 'ओउमुआमुआ (Oumuamua) पर रिसर्च किया था। यह हमारे सौर मंडल में खोजा गया पहला इंटरस्टेलर ऑब्जेक्ट था। अजीबगरीब दिखने वाले ओउमुआमुआ पर वैज्ञानिक अभी भी बहस कर रहे हैं। सिगार की तरह दिखने वाली यह चीज ऐलियन यान था भी या नहीं।

UFO Alert: पायलटों का चौंकाने वाला दावा, इस महासागर के पास बार-बार दिख रहे हैं रहस्यमयी यूएफओ
विज्ञापन

5 of 6
सालों पहले आसमान में दिखे यूएफओ का खुला रहस्य - फोटो : iStock
लोएब ने ओउमुआमुआ के एलियन यान होने का दावा नहीं किया है, लेकिन इसकी संभावना से इंकार भी नहीं किया है। वैज्ञानिकों से उन्होंने सवाल किया है कि हमारे सौर मंडल में ओउमुआमुआ की तरह कितनी वस्तुएं हो सकती हैं जिन पर ध्यान नहीं जाता है। 


China Tradition: यहां विदाई में दुल्हन को पीटकर रुलाया जाता है, आंसू न आने पर होता है ऐसा काम
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
a - फोटो : iStock
वैज्ञानिकों ने ओउमुआमुआ के बाद अन्य तीन  इंटरस्टेलर ऑब्जेक्ट्स को खोजा है। उन्होंने आठ साल के अंदर चार ऑब्जेक्ट खोजा है। इसके हिसाब से सौर मंडल में 40 डेसीलियन इंटरस्टेलर ऑब्जेक्ट हो सकते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें