वैज्ञानिक एलिस ने सोशल नेटवर्क पर लिखा है, "ये शानदार भ्रम तब होता है जब V4 की क्षमता पूरी होने के बाद V5 अपना काम शुरू करता है।" लेकिन तस्वीर क्यों हिलती हुई दिखती है, यह समझाने के बजाय एलिस की इस बात ने कुछ और सवाल उठा दिए। जैसे कि V5 और V4 क्या हैं और उनका किसी हलचल को समझने की हमारी क्षमता से क्या संबंध है? एलिस समझाते हैं, "V5 दिमाग का वह हिस्सा है जो हलचल को समझता है जबकि V4 रंग और आकृतियों को समझता है।" "हमें दिख रही चीजों को समझने वाले दिमाग के हिस्से के अंदर होने वाले एक तरह के द्वंद्व के कारण हमें यह दृष्टिभ्रम होता है। जब एक तरह के सिग्नल दब जाते हैं तो दिमाग दूसरी तरह के सिग्नलों को ज्यादा ग्रहण करता है।"