फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्यादा देर तक नहीं देख पाएंगे आप इन तस्वीरों को, सिर लगेगा घूमने, जानिए क्या है कारण

Tue, 23 Oct 2018 07:22 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : social media
आपको ऊपर लगी तस्वीर में क्या नजर आ रहा है? ये स्थिर है या इसमें कोई हलचल नजर आ रही है? ये कोई वीडियो है? या एनिमेटेड GIF तो नहीं? दरअसल यह तस्वीर ऑप्टिकल इल्यूजन यानी दृष्टिभ्रम का एक उदाहरण है। यह तस्वीर इंटरनेट पर खूब शेयर की जा रही है। अब तक लाखों लोग इसे शेयर कर चुके हैं। 
विज्ञापन

न्यूरोसाइंटिस्ट एलिस ब्रोवर्ब ने ट्विटर पर शेयर की सबसे पहले ऐसी तस्वीरें

2 of 5
- फोटो : social media
सबसे पहले यह तस्वीर न्यूरोसाइंटिस्ट एलिस ब्रोवर्ब ने ट्विटर पर शेयर की थी। वह एक्सपेरिमेंटल साइकोलॉजिस्ट हैं जो यह अध्ययन करते हैं कि इंसान का दिमाग किस तरह से काम करता है। ऊपर की यह तस्वीर मल्टीमीडिया आर्टिस्ट बॉ डीले ने तैयार की है। इसमें एक गेंद पास के एक स्तंभ के साथ घूमती हुई नजर आती है। लेकिन यह किसी तरह का एनिमेशन या GIF नहीं है। एलिस कहते हैं कि यह 100 प्रतिशत स्थिर तस्वीर है, लेकिन इसे इस तरह से तैयार किया गया है कि यह हमारे दिमाग को चकमा दे देती है। इससे हमें लगता है कि यह घूम रही है।
विज्ञापन

दिमाग को कैसे होता है भ्रम

3 of 5
- फोटो : social media
वैज्ञानिक एलिस ने सोशल नेटवर्क पर लिखा है, "ये शानदार भ्रम तब होता है जब V4 की क्षमता पूरी होने के बाद V5 अपना काम शुरू करता है।" लेकिन तस्वीर क्यों हिलती हुई दिखती है, यह समझाने के बजाय एलिस की इस बात ने कुछ और सवाल उठा दिए। जैसे कि V5 और V4 क्या हैं और उनका किसी हलचल को समझने की हमारी क्षमता से क्या संबंध है? एलिस समझाते हैं, "V5 दिमाग का वह हिस्सा है जो हलचल को समझता है जबकि V4 रंग और आकृतियों को समझता है।" "हमें दिख रही चीजों को समझने वाले दिमाग के हिस्से के अंदर होने वाले एक तरह के द्वंद्व के कारण हमें यह दृष्टिभ्रम होता है। जब एक तरह के सिग्नल दब जाते हैं तो दिमाग दूसरी तरह के सिग्नलों को ज्यादा ग्रहण करता है।"

4 of 5
- फोटो : social media
वैज्ञानिक एलिस ने सोशल नेटवर्क पर लिखा है, "ये शानदार भ्रम तब होता है जब V4 की क्षमता पूरी होने के बाद V5 अपना काम शुरू करता है।" लेकिन तस्वीर क्यों हिलती हुई दिखती है, यह समझाने के बजाय एलिस की इस बात ने कुछ और सवाल उठा दिए। जैसे कि V5 और V4 क्या हैं और उनका किसी हलचल को समझने की हमारी क्षमता से क्या संबंध है?
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : social media
एलिस समझाते हैं, "V5 दिमाग का वह हिस्सा है जो हलचल को समझता है जबकि V4 रंग और आकृतियों को समझता है।" "हमें दिख रही चीजों को समझने वाले दिमाग के हिस्से के अंदर होने वाले एक तरह के द्वंद्व के कारण हमें यह दृष्टिभ्रम होता है। जब एक तरह के सिग्नल दब जाते हैं तो दिमाग दूसरी तरह के सिग्नलों को ज्यादा ग्रहण करता है।" हो सकता है कि आप मोबाइल की स्क्रीन पर इसे देख रहे हों। अगर इफेक्ट को अच्छे से देखना चाहते हैं तो तिरछी नजर से देखें या फिर कंप्यूटर की बड़ी स्क्रीन पर देखें। प्रोवर्ब बताते हैं कि इफेक्ट का नजर आना इस बात पर भी निर्भर करता है कि आप कितनी दूरी से तस्वीर को देख रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें