फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका में योग पर हुआ इतना बड़ा शोध, बच्चों को लेकर सामने आई ये चौंकाने वाली बात

Sun, 15 Apr 2018 01:10 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
yoga
यह बात कम ही लोग जानते होंगे कि हाल ही में अमेरिका में योग पर बहुत बड़ा शोध किया गया है। इस शोध में कई चौंकाने वाले रिजल्ट्स सामने निकलकर आए हैं। इस बारे में जानकर आपको हैरानी होगी।बता दें यह शोध बच्चों पर किया गया था। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में... 


 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
yoga aasan
एक अध्ययन में पाया गया है कि स्कूलों में योगा में भाग लेने और माइंडफुलनेस एक्टिविटी में भाग लेने वाले बच्चे तनावमुक्त रहते हैं। साथ ही उनके व्यवहार और स्वास्थ्य में भी सुधार आता है। अमेरिका की टुलेने यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने एक निजी स्कूल में बच्चों मनोदशा को समझने के लिए के लिए उन्हें योग से जोड़ने के लिए कार्य किया। 
 
विज्ञापन

3 of 4
yoga
शोधकर्ताओं ने 32 छात्रों के लिए एक प्रोग्राम का आयोजन किया जिसमें बच्चों को सलाह व परामर्श देने व अन्य गतिविधियों के कार्यक्रम शामिल थे। उन्होंने लगातार आठ सप्ताह तक ऐसा ही किया। इस कार्यक्त्रस्म में उन्होंने योग के कई व्यायाम को शामिल किया। 

 
विज्ञापन

4 of 4
Yoga Mudrasana
‘द जर्नल साइकोलॉजी रिसर्च एंड बिहेवियर मैनेजमेंट’ नामक एक पत्रिका में प्रकाशित अध्ययन में पाया गया है यदि स्कूलों में बच्चों को अन्य गतिविधियों के साथ-साथ योग की कक्षाएं भी उपलब्ध कराई जाएं तो इससे बच्चों में परीक्षा व टेस्ट में होने वाले तनाव के स्तर में कमी आएगी। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें