वैज्ञानिकों का कहना है कि टैबी स्टार ब्रह्मांड का सबसे रहस्यमयी तारा है और यह धूल कणों की वजह से असामान्य ढंग से मंद और उज्जवल होता है। साथ ही विज्ञानियों ने इस सिद्धांत को खारिज कर दिया कि इस रहस्यमयी अस्थिर तारे के पीछे एलियंस नहीं है।
विज्ञापन
2 of 4
tabby star
केआईसी 8462852 या टैबी स्टार सूर्य की तुलना में लगभग 50 प्रतिशत बड़ा है और 1000 डिग्री अधिक गर्म है। यह अन्य तारों की तरह ही मंद और तेज रूप से चमकता रहता है।
विज्ञापन
3 of 4
tabby star
इस तारे के असामान्य प्रकाश को कई सिद्धांतों से समझा गया है, जिसमें एक एलियन मेगास्ट्रक्जर भी शामिल है, जो स्टार की कक्षा में है। अमेरिका के लुसियाना स्टेट यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर ताबेथा बोयाजिआन ने कहा कि स्टार के मध्यम और तेज चमकने का कारण ज्यादा संभव धूल हो सकता है।
नए आंकड़ों से पता चलता है कि प्रकाश के विभिन्न रंग अलग-अलग तीव्रता से अवरुद्ध किए जा रहे हैं। इसलिए हमारे और तारे के बीच जो कुछ भी गुजर रहा है, वह अपारदर्शी नहीं है।