water purifier
वाटर प्यूरिफायर एक्सपर्ट, जाबेद अली के मुताबिक, टीडीएस को बैलेंस करने वाले वॉटर प्यूरिफायर लें, जिससे पानी में मिनरल्स बचे रहें। चूंकि, आरओ के इस्तेमाल से मिनरल्स निकल जाते हैं, ऐसे में शरीर को जरूरी तत्व नहीं मिल पाते। आजकल बाजार में नई-नई तकनीक पर आधारित आरओ आ रहे हैं, जो टीडीएस यानी मिनरल्स के बैलेंस को बनाए रखते हैं। जिन लोगों के पास पुराने आरओ हैं, उन्हें भी डरने और घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि प्रदूषित पानी पीने से अच्छा है कि नया प्यूरिफायर खरीदें और उससे साफ किया हुआ पानी पिएं।