Science News: दुनिया में अक्सर नई-नई खोज होती है, जिनमें कई हैरान करने वाली होती हैं। अब इस बीच इजरायल में गैलिली सागर के पास एक अद्भुत खोज हुई है। यहां पर 1,400 साल पुराने सोने के सिक्कों और आभूषणों का दुर्लभ भंडार मिला है। पुरातत्वविदों ने बताया कि खोजे गए सिक्के बीजान्टिन युग के हैं। 97 शुद्ध सोने के सिक्के और दर्जनों आभूषण मिले हैं, जिनमें मोती, अर्ध-कीमती पत्थरों और कांच जड़े झुमके शामिल है। विशेषज्ञों की टीम ने यह खजाना हिप्पोस (सुसीता) के प्राचीन शहर की खोज के खोजा है, जो इजरायल के नियंत्रण वाले गोलान हाइट्स की ढलानों पर स्थित है।
एक रिपोर्ट के मुताबिक, हाइफा विश्वविद्यालय के पुरातत्वविद् माइकल इसेनबर्ग ने बताया कि यह उस समय के इस क्षेत्र में पाए गए पांच सबसे बड़े स्वर्ण भंडारों में से एक है। हिप्पोस में अभी तक ज्ञात यह अपनी तरह का पहला भंडार है। आभूषणों और छोटी मुद्राओं की खोज के बाद यह मुद्राशास्त्रीय रूप से भी अहम हो चुका है। इजरायल के लिए यह खजाना बेहद अहम साबित हो सकता है।