फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saturn Moon Titan: शनि के चंद्रमा टाइटन पर मिला ऐसा महासागर, नासा के अंतरिक्ष यान का बड़ा खुलासा

Thu, 18 Jul 2024 03:36 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शनि के चंद्रमा टाइटन पर मिला ऐसा महासागर - फोटो : Istock
Saturn Moon Titan: अंतिरक्ष के रहस्यों जानने के लिए सालों से वैज्ञानिक शोध कर रहे हैं। अब इस बीच वैज्ञानिकों ने एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि शनि ग्रह के चंद्रमा टाइटन पर हाइड्रोकार्बन का सागर मौजूद है। वैज्ञानिकों ने नासा के कैसिनी अंतरिक्ष यान से मिले डेटा से यह खोज की है। कैसिनी अंतरिक्ष यान ने 13 साल तक शनि का सर्वेक्षण किया था। इस दौरान इकट्ठा किए गए कुछ विशाल डेटा की अब जांच की जा रही है। 

 कैसिनी के राडार अवलोकन टाइटन की सतह पर तरल हाइड्रोकार्बन के समुद्रों के बारे में दिलचस्प और नई जानकारियां मिली हैं। शनि का चंद्रमा टाइटन हमारे सौर मंडल का दूसरा सबसे बड़ा चंद्रमा है। कई वैज्ञानिकों का दावा है कि यहां पर जीवन हो सकता है। इसकी वजह से वैज्ञानिकों के लिए जीवन की खोज के लिए रूचि वाला टाइटन स्थान है। 



 
विज्ञापन

2 of 5
शनि के चंद्रमा टाइटन पर मिला ऐसा महासागर - फोटो : Istock
टाइटन के समुद्रों के पानी में क्या है? 
 
धरती के अलावा सिर्फ शनि के चंद्रमा की सतह पर तरल समुद्र हैं। हालांकि, टाइटन पर समुद्रों का निर्माण पानी से नहीं, बल्कि नाइट्रोजन और कार्बनिक यौगिकों मीथेन और ईथेन से हुआ है, जो प्राकृतिक गैस के घटक हैं। इस शोध में टाइटन के उत्तरी ध्रुव के पास स्थित तीन समुद्रों को शामिल किया गया था। टाइटन पर सबसे बड़ा समुद्र क्रैकन मारे है, इसके बाद लीजिया मारे और तीसरा सबसे बड़ा समुद्र पुंगा मारे है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
शनि के चंद्रमा टाइटन पर मिला ऐसा महासागर - फोटो : Istock
बुध ग्रह से भी बड़ा है शनि का चंद्रमा टाइटन 

टाइटन 5,150 किमी चौड़ा है और हमारे सौर मंडल का दूसरे सबसे बड़ा चंद्रमा है। यह बुध ग्रह से भी बड़ा है। टाइटन और पृथ्वी सौर मंडल में एकमात्र ऐसी दुनिया हैं, जहां पर तरल पदार्थ बादलों से बरसते हैं और नदियों के रूप में सतह पर समुद्र और झीलों में बहते हैं। इसके बाद हाइड्रोलॉजिकल प्रक्रिया शुरू करने के लिए वापस आसमान में वाष्पित हो जाते हैं।

Baba Vanga Predictions: साल 2025 में खत्म हो जाएगी दुनिया? बाबा वेंगा की भविष्यवाणियों ने लोगों को डराया

4 of 5
शनि के चंद्रमा टाइटन पर मिला ऐसा महासागर - फोटो : Istock
टाइटन पर मीथेन की होती है बारिश 

धरती पर बादलों से पानी की बारिश होती है, पर टाइटन पर मीथेन की बारिश होती है। पृथ्वी पर मीथेन एक गैस है। हालांकि, टाइटन पर ठंडी जलवायु की वजह से मीथेन तरल रूप में है। जर्नल नेचर कम्युनिकेशंस में यह अध्ययन प्रकाशित किया गया है।

Ajab-Gajab: पृथ्वी पर तेजी से दिन हो रहा है लंबा, क्या नहीं होगी रात? नए शोध में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शनि के चंद्रमा टाइटन पर मिला ऐसा महासागर - फोटो : Istock
इसके अध्ययन के प्रमुख लेखक कॉर्नेल विश्वविद्यालय के इंजीनियर और ग्रह वैज्ञानिक वैलेरियो पोगियाली ने बताया कि टाइटन वास्तव में पृथ्वी जैसा ही एक ग्रह है। संभावना है कि आने वाले समय में शनि के चंद्रमा टाइटन को लेकर शोध में और चौंकाने वाले खुलासे हो सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें