फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Research: दुनिया में पहले मुर्गी आई या अंडा? वैज्ञानिकों ने खोज निकाला इस सवाल का जवाब

Fri, 17 Dec 2021 05:07 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
दुनिया में पहले मुर्गी आई या अंडा? - फोटो : iStock
हम बचपन से ही एक सवाल सुनते आ रहे हैं। यह सवाल है पहले मुर्गी आई या अंडा? लेकिन अब इस सवाल का उत्तर मिल गया है। वैज्ञानिकों ने इसका पता लगा लिया है कि दुनिया में पहले मुर्गी आई या अंडा? पहले यह सवाल लोगों को दुविधा में डाल देता था। लोग समझ नहीं पाते थे कि इसका जवाब क्या है? लेकिन वैज्ञानिकों ने अब लोगों के कन्फ्यूजन को दूर कर दिया है। वैज्ञानिकों ने ''पहले मुर्गी आई या अंडा?" इस सवाल का जवाब पूरे तर्क के साथ दिया है। 

यूनाइटेड किंगडम (UK) के शेफील्ड और वारविक यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर्स ने ''पहले मुर्गी आई या अंडा?" के सवाल के उत्तर को खोजने के लिए इस पर काफी रिसर्च किया है। लंबे समय तक रिसर्च करने के बाद वैज्ञानिकों को आखिरकार कामयाबी मिल गई और उन्होंने इस बड़े प्रश्न के उत्तर को खोज लिया। अपने इस उत्तर को सच साबित करने के लिए वैज्ञानिकों ने कई तर्क भी दिए हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
दुनिया में पहले मुर्गी आई या अंडा? - फोटो : Pixabay

वैज्ञानिकों के इस रिसर्च से पता चला है कि दुनिया में पहले मुर्गी आई थी और बांद में अंडा आया था। सबसे खास बात यह है कि मुर्गी के बिना अंडे पैदा नहीं हो सकते हैं। रिसर्च में पाया गया है कि अंडे के खोल में ओवोक्लाइडिन नामक एक प्रोटीन होता है जिसके बिना अंडे की खोल नहीं बन सकती है। 
विज्ञापन

3 of 4
दुनिया में पहले मुर्गी आई या अंडा? - फोटो : Pixabay
सबसे बड़ी बात यह है कि यह प्रोटीन सिर्फ और सिर्फ मुर्गी के गर्भाशय में ही बनता है। इसलिए जबतक मुर्गी के गर्भाशय से यह प्रोटीन अंडे के निर्माण में इस्तेमाल नहीं होगा तब तक अंडा नहीं बन सकता है। इस बात से अब यह साफ हो चुका है कि दुनिया में पहले मुर्गी आई थी जिसके बाद अंडा आया। 
विज्ञापन

4 of 4
दुनिया में पहले मुर्गी आई या अंडा? - फोटो : Pixabay
इस दुनिया में जब मुर्गी आई तब उसके गर्भाशय में ओवोक्लाइडिन बना जिसके बाद ये प्रोटीन अंडे की खोल में पहुंच पाया। इस रिसर्च के मुख्य वैज्ञानिक डॉ कोलिन फ्रीमैन का कहना है कि यह सवाल काफी समय से लोगों को परेशना कर रहा था कि आखिर दुनिया में पहले मुर्गी आई या अंडा? लेकिन वैज्ञानिकों ने सूबत के साथ इसका जवाब खोज निकाला है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें