मंगल को लेकर वैज्ञानिकों ने दुनिया को अच्छी खबर दी है। यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी ने बताया है कि मंगल ग्रह के ग्रैंड कैनयान में बड़ी मात्रा में पानी मिला है। एजेंसी के मुताबिक, मंगल ग्रह पर यह पानी का विशाल भंडार वल्लेस मरीनर्स की सतह के सिर्फ तीन फीच नीचे हैं। 3862 किमी इलाके में फैली वल्लेस मरीनर्स एक बहुत बड़ी घाटी है।
कैंडोर चाओस घाटी का हिस्सा वल्लेस मरीनर्स नीदरलैंड के आकार की है। वैज्ञानिकों को उम्मीद है कि इस घाटी में सबसे ज्यादा पानी मिल सकता है। इस शोध के सहायक लेखक अलेक्सी मलाखोव ने बताया है कि रिसर्च में पता चला है कि वल्लेस मरीनर्स का मध्यवर्ती हिस्सा पानी से भरा है। उनका कहना है कि यहां पर अपेक्षा से भी ज्यादा पानी मौजूद है। धरती पर बर्फ से ढके इलाके कुछ इसी तरह से रहे हैं। यहां पर कम तापमान के कारण सूखी हुई जमीन के नीचे बर्फ जमी रहती है।