चीन में बदल गया आसमान का रंग (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Pixabay
चीन की सरकारी मीडिया ने बताया है कि स्थानीय मछुआरे ने कहा कि मछली पकड़ने वाली नावों से प्रकाश का रिफ्रैक्शन हुआ था। कंपनी की डिप्टी मैनेजर ने बताया है कि हमारी मछली पकड़ने वाली नावों से लाल रंग की रोशन निकल रही थी। मछली पकड़ते समय इन्हें चालू किया जाता है। जब इन लाइटों को जलाया जाता है, तो पानी से टकरा कर ये आसमान में पहुंचती है। कोहरा होने की वजह से यह लाल रंग का दिखाई देने लगा।