फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway Station: भारत में इस रेलवे स्टेशन का नाम है मस्जिद, जानिए इस नाम के पीछे का इतिहास

Thu, 09 Mar 2023 03:45 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
रेलवे स्टेशन का नाम है मस्जिद - फोटो : youtube/Mumbai Max
Indian Railway Station Masjid Bandar: भारत में कई जगहें ऐसी हैं जिनके नाम बहुत अलग और अजीब होते हैं। वहीं रेलवे स्टेशन की बात करें तो देश में कई रेलवे स्टेशन भी हैं, जिनके नाम काफी अनोखे हैं। इसी लिस्ट में मुंबई के रेलवे स्टेशन का नाम भी शामिल है, जिसका नाम सुनकर आपको हैरान होगी। मुंबई में एक रेलवे स्टेशन है, जिसका नाम मस्जिद बंदर रेलवे स्टेशन है। यह नाम सुनकर आपके मन में यह सवाल जरूर आ रहा होगा कि आखिर इसका नाम मस्जिद बंदर रेलवे स्टेशन क्यों है और यह नाम कैसे पड़ा? असल में इसके पीछे एक दिलचस्प कहानी है। बताया जाता है कि यह स्टेशन 1877 में शुरू हुआ था, जो मांडवी सेक्शन का स्टेशन है। आइए जानते हैं कि इस रेलवे स्टेशन का नाम मस्जिद बंदर क्यों पड़ा। दरअसल, इस स्टेशन के पास ही एक मस्जिद बंदर नाम का पुल है, जिसको देखते हुए स्टेशन का नाम भी मस्जिद बंदर रख दिया गया। 
विज्ञापन

2 of 5
रेलवे स्टेशन का नाम है मस्जिद - फोटो : iStock
इसके अलावा इस स्टेशन के नाम के पीछे एक वजह यह भी बताई जाती है कि यह स्टेशन एक मस्जिद से जुड़ा है और यह मुस्लिम इलाके में है, इसलिए इसका नाम मस्जिद बंदर रख दिया गया। मस्जिद बंदर दक्षिण मुंबई क्षेत्र का रेलवे स्टेशन है। इसमें बंदर शब्द का इस्तेमाल बंदरगाह के लिए किया गया है।
विज्ञापन

3 of 5
रेलवे स्टेशन का नाम है मस्जिद - फोटो : Facebook
इस स्टेशन के इतिहास के बारे में अधिक जानकारी उपलब्ध नहीं है, लेकिन इंटरनेट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, इस स्टेशन पर चार प्लेटफार्म हैं। इसके आसपास कई बाजार है, जिसके कारण यहां काफी भीड़ रहती है। स्टेशन के पूर्व में आयरन मार्केट और पश्चिम में हीरा व्यापारी बाजार स्थित है।
 

4 of 5
रेलवे स्टेशन का नाम है मस्जिद - फोटो : Istock
छत्रपति शिवाजी टर्मिनल के काफी पास होने के कारण सभी ट्रेनें मस्जिद बंदर से होते हुए जाती हैं। इसके पास ड्राई फ्रूट का बहुत बड़ा थोक मार्केट भी है। वहीं थोड़ा आगे जाएं तो मुंबा देवी नाम का एक प्राचीन मंदिर भी पड़ता है। इसे मुंबई की पहचान माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रेलवे स्टेशन का नाम है मस्जिद - फोटो : Social media
अजीबो गरीब नाम वाले कुछ रेलवे स्टेशन 
  • बाप- यह स्टेशन राजस्थान के जोधपुर में स्थित है। 
  • बेनाम रेलवे स्टेशन- यह रेलवे स्टेशन पश्चिम बंगाल में है जिसका कोई नाम ही नहीं है। 
  • अटारी स्टेशन-  यह भारत का पहला ऐसा रेलवे स्टेशन है, जहां पर जाने के लिए वीजा लगता है। यह अमृतसर में स्थित है, जहां कड़ी सुरक्षा और निगरानी रहती है क्योंकि यह भारत-पाकिस्तान सीमा पर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें