फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: अभिनेता सतीश कौशिक का निधन, ऑस्ट्रेलियाई PM के साथ आज अहमदाबाद में टेस्ट मैच देखेंगे पीएम मोदी

Thu, 09 Mar 2023 07:28 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Amar Ujala Top News - फोटो : Amar Ujala Top News
बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता और निर्देशक सतीश कौशिक का गुरुवार तड़के निधन हो गया। उन्होंने 66 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कहा। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अहमदाबाद में भारत यात्रा पर आए ऑस्ट्रेलियई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज के साथ भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज के चौथे व अंतिम मैच का टॉस करेंगे। साथ ही पीएम मोदी मैच के दौरान कमेंट्री कर सकते हैं। उधर, महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री देवेंद्र फडणवीस आज वित्त वर्ष 2023-24 के लिए राज्य का बजट पेश करेंगे। यह एकनाथ शिंदे सरकार को पहला बजट होगा। बजट में किसानों के लिए बड़े पैकेज की घोषणा हो सकती है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर... 
विज्ञापन

जाने-माने अभिनेता और निर्देशक सतीश कौशिक का निधन

2 of 11
Satish Kaushik - फोटो : social media
बॉलीवुड से एक दुखद खबर आई है। जाने-माने अभिनेता और निर्देशक सतीश कौशिक का गुरुवार तड़के निधन हो गया। उन्होंने 66 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कहा। अभिनेता अनुपम खेर ने ट्वीट कर उनके निधन की जानकारी दी। उन्होंने सतीश कौशिक को श्रद्धांजलि दी है। बता दें, सतीश कौशिक महामारी के दौरान कोविड से संक्रमित भी हुए थे। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

आज अहमदाबाद में भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टेस्ट मैच देखेंगे प्रधानमंत्री मोदी

3 of 11
एंथनी अल्बानीज और नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज का अंतिम मुकाबला आज से शुरू होने वाला है। इस मुकाबले को देखने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्टेडियम जाएंगे। वह मैच के पहले दिन ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बानीज के साथ स्टेडियम में दिखाई देंगे। पढ़ें पूरी खबर...

आज शिंदे सरकार का पहला बजट पेश करेंगे फडणवीस

4 of 11
एकनाथ शिंदे, देवेंद्र फडणवीस - फोटो : अमर उजाला
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री देवेंद्र फडणवीस आज वित्त वर्ष 2023-24 के लिए राज्य का बजट पेश करेंगे। यह एकनाथ शिंदे सरकार को पहला बजट होगा। बुधवार को मीडिया से बात करते हुए सीएम शिंदे ने कहा कि गुरुवार को हमारा पहला बजट पेश होगा। इसमें हम अपने वादे पूरे करेंगे। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

बीआरएस एमएलसी कविता अब 11 मार्च को ED के सामने होंगी पेश

5 of 11
K Kavitha - फोटो : ANI
तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (KCR) की बेटी के. कविता दिल्ली आबकारी नीति में कथित अनियमितताओं से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अब 11 मार्च को प्रवर्तन निदेशालय (ED) के सामने पेश होंगी। भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) एमएलसी कविता ने बुधवार देर रात अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक पोस्ट में इसकी जानकारी दी। इससे पहले ईडी ने उन्हें नौ मार्च को पूछताछ के लिए समन किया था। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

भारत में अमेरिकी राजदूत के रूप में गार्सेटी के नामांकन को मंजूरी

6 of 11
Eric Garcetti - फोटो : ANI
अमेरिकी कांग्रेस (संसद) के उच्च सदन सीनेट की विदेश संबंध समिति ने भारत में राजदूत के लिए लॉस एंजिल्स के पूर्व मेयर एरिक गार्सेटी के नाम पर मुहर लगा दी। अमेरिकी मीडिया के मुताबिक, सीनेट की समिति ने गार्सेटी के पक्ष में मतदान किया। साथ ही उनके नाम को सीनेट के पास भेज दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

WHO ने अपने रीजनल डायरेक्टर ताकेशी कसाई को किया बर्खास्त

7 of 11
Takeshi Kasai - फोटो : सोशल मीडिया
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने अपने पश्चिमी प्रशांत के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. ताकेशी कसाई (Takeshi Kasai) के बर्खास्त कर दिया है। ताकेशी पर कर्मचारियों के साथ अपमानजनक और नस्लीय टिप्पणी करने के आरोप लगे थे, जिसके बाद डब्लूएचओ के साथ उनका अनुबंध समाप्त कर दिया गया। पढ़ें पूरी खबर...

दिल्ली में तेज रफ्तार कार ने सात लोगों को कुचला, दो की मौत

8 of 11
क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
साउथ वेस्ट दिल्ली के वसंत विहार इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक तेज रफ्तार थार कार ने मलाई मन्दिर के पास लगी रेहड़ी पटरी वालों को रौंद दिया। वहीं, इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि पांच लोग घायल बताए जा रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर...

लाहौर में विरोध प्रदर्शन के दौरान इमरान खान के समर्थक की मौत

9 of 11
इमरान खान समर्थकों का देशव्यापी विरोध प्रदर्शन। - फोटो : Twitter
पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने बुधवार को पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) की रैली से पहले लाहौर में धारा 144 लगाकर सार्वजनिक सभाओं पर प्रतिबंध लगा दिया है। रैली पर प्रतिबंध लगाने के विरोध में पीटीआई के सैकड़ों कार्यकर्ता और समर्थक लाहौर में इमरान खान के आवास के बाहर जाम हो गए। पुलिस ने पीटीआई कार्यकर्ताओं को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे और पानी की बौछार की। पुलिस की कार्रवाई में इमरान खान के एक समर्थक की मौत हो गई। पढ़ें पूरी खबर..

Maharashtra: 12वीं बोर्ड परीक्षा पेपर लीक मामले में पांच गिरफ्तार

10 of 11
गिरफ्तारी - फोटो : is
महाराष्ट्र बोर्ड की 12वीं कक्षा की परीक्षा के पेपर लीक मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने अहमदनगर जिले से पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक कॉलेज का प्रिंसिपल और दो शिक्षक शामिल हैं। मुंबई पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

युद्ध जीतने के लिए राष्ट्रपति शी ने रणनीतिक क्षमताओं को बढ़ाने का किया आह्वान

11 of 11
शी जिनपिंग - फोटो : Social Media
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने बुधवार को युद्ध जीतने के लिए चीनी सेना की एकीकृत राष्ट्रीय रणनीतियों और रणनीतिक क्षमताओं को बढ़ाने का आह्वान किया। सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी और सेना प्रमुख शी ने कहा कि एक आधुनिक समाजवादी देश के निर्माण के साथ-साथ पीपुल्स लिबरेशन की शताब्दी के लक्ष्यों को प्राप्त करने में एकीकृत राष्ट्रीय रणनीतियों और रणनीतिक क्षमताओं को मजबूत करने और बढ़ाने का गहरा महत्व है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें