दुनियाभर में कोरोना महामारी की वजह से हाहाकार मचा हुआ है। अब इस बीच अमेरिका में खतरनाक वायरस पाया गया है जिसका नाम रैबिट हेमोरेजिक डिजीस वायरस 2 (RHDV2) है। ओरेगॉन वेटरिनरी डॉयग्नोस्टिक लेबोरेटरी की तरफ से भी इस जानलेवा वायरस की पुष्टि की गई है। काली पूंछ वाला जैकरैबिट (Jackrabbit) इस वायरस से संक्रमित मिला था। क्रूक काउंटी के पावेल बुटे में मिले संक्रमित खरगोश के अलावा कई जगंली खरगोश इस वायरस की चेपट में आ गए हैं।
एक रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका में सर्दियों के दौरान लोग खरगोशों का शिकार ज्यादा करते हैं। प्रशासन ने शिकारियों को सावधान रहने की सलाह दी है। कहा गया है कि अगर वे वायरस से संक्रमित खरगोश को घर ले आते हैं, तो उनके पालतू खरगोश भी इसकी चपेट में आ सकते हैं और उनकी मौत हो सकती है। इसकी वजह से मुसीबत बढ़ सकती है। आईए जानते हैं कि आखिर यह कितना खतरनाक है और कौन इसकी चपेट में आ सकता है।