फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Asteroid News: धरती के पास से गुजरेगा विशाल एस्टेरॉयड, नासा ने कर रखा है खतरनाक घोषित

Tue, 11 Jan 2022 04:24 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
एस्टेरॉयड का पृथ्वी पर खतरा - फोटो : Pixabay
नए साल (New Year 2022) में अतंरिक्ष में कई चौंकाने वाली घटनाएं देखने को मिलेंगी। इस साल कई विशालकाय एस्टेरॉयड भी (Asteroid) धरती के पास से गुजरेंगे। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ( US Space Agency NASA) के मुताबिक, साल 2022 के पहले महीने जनवरी में विशालकाय ऐस्टरॉयड धरती के पास से गुजरेंगे। आज यानी 11 जनवरी को भी एक एस्टेरॉयड धरती के पास गुजरेगा जो विशालकाय है। नासा ने इस विशाल एस्टेरॉयड का नाम 2013 YD 48 रखा है। 



नासा ने अनुमान जताया है कि 2013 YD 48 एस्टेरॉयड 340 फीट (104 मीटर) का है जो धरती से 56 लाख किमी की दूरी से गजरेगा। नासा ने बताया है कि इस एस्टेरॉयड से पृथ्वी को किसी तरह का खतरा नहीं है, लेकिन इस पर अतंरिक्ष एजेंसी नजर रख रही है। नासा का कहना है कि धरती के 120 लाख मील के दायरे में गुजरने वाले एस्टेरॉयड को नियर अर्थ ऑब्जेक्ट कैटेगरी में रखा जाता है। 
विज्ञापन

2 of 4
एस्टेरॉयड का पृथ्वी पर खतरा - फोटो : Pixabay
अंतरिक्ष में एस्टेरॉयड जो दूरी तय करते हैं वो काफी लंबी होती है। अगर इनका रास्ता थोड़ा सा भी बदलता है, तो पृथ्वी के लिए खतरा हो सकता है। इसलिए अंतरिक्ष वैज्ञानिक इन पर हर रोज नजर रखते हैं। बताया जा रहा है कि 2013 YD48 एस्टेरॉयड बिग बेन के आकार का है। 
विज्ञापन

3 of 4
एस्टेरॉयड का पृथ्वी पर खतरा - फोटो : पीटीआई
नासा ने 2013 YD48 के पहले भी कई एस्टेरॉयड के धरती के पास गुजरने की बात कही थी। इनमें एस्टेरॉयड 2014 YE15 को 6 जनवरी और एस्टेरॉयड 2020 API को 7 जनवरी को धरती के पास से गुजरने की बात कही थी। 
विज्ञापन

4 of 4
एस्टेरॉयड का पृथ्वी पर खतरा - फोटो : पीटीआई
इसके अलावा नासा ने बताया है कि 19 जनवरी को भी एक एस्टेरॉयड धरती के पास से गुजरेगा जिसका नाम (7482) 1994 PC 1 है। इस एस्टेरॉयड को आसमान में तड़के 3.21 मिनट पर देखा जा सकता है। यह एस्टेरॉयड करीब 1 किलोमीटर यानी 3280 फीट लंबा है। लेकिन इससे धरती को कम खतरा है, क्योंकि यह धरती से करीब 19.3 लाख किलोमीटर दूर से गुजरेगा। अगर यह अपना रास्ता बदलता है, तो धरती को खतरा हो सकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें