फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Predictions: नए नास्त्रेदमस ने की डरावनी भविष्यवाणी, 2024 में होगा तीसरा विश्व युद्ध, इस देश में मचेगी तबाही

Sun, 12 Nov 2023 03:31 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
new nostradamus prediction - फोटो : Youtube/Craig Hamilton-Parker
New Nostradamus Prediction 2024: साल 2024 की शुरुआत होने में करीब डेढ़ महीने बचा है। लोगों के मन में सवाल है कि आने वाले साल कैसा रहेगा? इस बीच साल 2024 को लेकर कुछ भविष्यवाणियां सामने आई हैं, जो बेहद डराने वाली हैं। अब इस बीच नए नोस्त्रेदमस के नाम से चर्चित एक भविष्यकर्ता ने हाल ही में साल 2024 को लेकर बेहद अहम भविष्यवाणियां की हैं। इनका नाम क्रेग हैमिल्टन पार्कर है, जिन्होंने साल 2024 को लेकर डरावनी भविष्यवाणी की है। 

क्रेग हैमिल्टन पार्कर ने अपने यूट्यूब चैनल पर आने वाले साल को लेकर भविष्यवाणी की है। उन्होंने दावा किया है कि साल 2024 में तीसरा विश्व युद्ध होगा। उन्होंने बताया है कि एक प्लेन क्रैश से तीसरे विश्व युद्ध की शुरुआत होगी। सबसे खास बात यह है कि क्रेग हैमिल्टन ने ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन की बिल्कुल सटीक भविष्यवाणी की थी। क्रेग को इसके बाद लोग नए जमाने का नास्त्रेदमस कहने लगे हैं। 

 
विज्ञापन

2 of 7
new nostradamus prediction - फोटो : craig hamilton parker/youtube
उन्होंने अपनी भविष्यवाणी में कई मुद्दों पर बात की है। उन्होंने अमेरिकी राजनीति को लेकर अपनी भविष्यवाणी में बात की है। इनमें एक अमेरिका में सत्ता की हानि की भी भविष्यवाणी है। 
 
विज्ञापन

3 of 7
new nostradamus prediction - फोटो : Pixabay
अमेरिका में छाएगा अंधेरा

क्रेग ने अपनी भविष्यवाणी में कहा है कि अमेरिका में बिजली की कमी और पूरी तरह ब्लैकआउट होने का खतरा है। उन्होंने कहा कि खासतौर पर कैलिफोर्निया और टेक्सास में बड़ा ब्लैकआउट होगा। इन दोंनों स्थानों पर बहुत अधिक मात्रा में तेल हैं। उनका कहना है कि मैं इसको बेसिक इंफ्रास्ट्रक्टर डैमेज की तरह देखता हूं। यह किसी मौसमी घटना या तूफान की वजह से होगा। 
 

4 of 7
new nostradamus prediction - फोटो : ANI
आएंगे बड़े भूकंप

उन्होंने आगे बताया कि साल 2024 में अमेरिका में कुछ भीषण भूकंप आएंगे, जिन्हें पश्चिमी तट तक देख रहा हूं। यह सबकुछ बर्बाद कर देगा। एक झटके में कुछ बहुत बड़ा नुकसान होगा। गौरतलब है कि नोस्त्रदामस फ्रांस के 16वीं सदी के एक भविष्यवक्ता थे जिनकी कई भविष्यवाणियां पूरी तरह सच साबति हुई हैं। 
विज्ञापन

5 of 7
new nostradamus prediction - फोटो : Twitter
इससे पहले बाबा वेंगा और फ्रांस के भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियां चर्चा में हैं। बाबा वेंगा ने साल 2024 में रूस को लेकर भविष्यवाणी की है। उन्होंने किसी देशवासी के हाथों रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की हत्या की कोशिश बात कही थी। 

Lunar Swirls: क्या है चंद्रमा के चमकीले भंवर का रहस्य? वैज्ञानिकों को नए शोध में मिला जवाब
 
विज्ञापन

6 of 7
new nostradamus prediction - फोटो : iStock
अमेरिका में होगा गृह युद्ध

फ्रांस के भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस ने आन वाले साल 2024 के लिए भी बेहद डराने वाली कई भविष्यवाणी की थी। उन्होंने अपनी भविष्यवाणी में अमेरिका में गृहयुद्ध का जिक्र किया है। उनका कहना है कि अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव 2024 में अस्थिरता उत्पन्न हो सकती है और गृह युद्ध छिड़ सकता है। 

Devil Comet: धरती की तरफ आ रहा 'शैतान', लगातार हो रहे ज्वालामुखी विस्फोट, क्या धरती से होगी टक्कर?


 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
new nostradamus prediction - फोटो : iStock
इसके अलावा नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी के मुताबिक, चीन का कई देशों के साथ युद्ध हो सकता है। सबसे बड़ी बात यह है कि इसमें अमेरिकी भी शामिल है। नास्त्रेदमस के मुताबिक, अपने नौसैनिक शक्ति के बल पर चीन अमेरिका को डराने की कोशिश करेगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें