फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kumbh Mela 2019 : श्रद्धालुओं के लिए बनाया 'टॉयलेट कैफेटेरिया' इसलिए है खास

Sat, 09 Feb 2019 05:04 PM IST
गौरव शुक्ला फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : ANI
इलाहाबाद से हाल ही में प्रयागराज बने इस ऐतिहासिक नगर में चल रहे कुंभ मेले में इन दिनों श्रद्धालु आस्था के इस संगम में डुबकी लगाने आ रहे हैं। मेले को लेकर सुरक्षा भी कड़ी रखी गई है और तैयारियां भी खूब की गई हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
- फोटो : ANI
इस बार कुंभ मेले में स्वच्छता पर विशेष जोर दिया गया है। बीते वर्षों में शौचालय की कमी के चलते लोगों को मजबूर होकर खुले में शौच करना पड़ा था, लेकिन इस बार 1,20,000 शौचालय बनाए गए हैं।पीएम मोदी के स्वच्छ भारत अभियान को ध्यान में रखते हुए स्वच्छता बनाए रखने के लिए सफाईकर्मियों की संख्या दोगुनी कर दी गई है।  
विज्ञापन

3 of 7
- फोटो : ANI
यहां इस बार श्रद्धालुओं के लिए ‘टॉयलेट कैफेटेरिया’ बनाया गया है जो सभी के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इस कैफे की खास बात यह है कि इस कैफे में बैठने के लिए टॉयलेट की शक्ल में कुर्सियां लगाईं गई हैं। इसके अलावा अलग-अलग संदेशों के जरिए टॉयलेट के महत्व को भी बताया गया है।

4 of 7
- फोटो : ANI
आप तस्वीर में देख सकते है ‘टॉयलेट कैफेटेरिया’ में पत्थर पर शीशा रखकर डायनिंग टेबल के लगाई गई हैं। सभी कुर्सियों के पीछ टॉयलेट क्लीनर का एक डब्बा भी रखा गया है जो कि स्वच्छता का संदेश देता दिख रहा है।
विज्ञापन

5 of 7
- फोटो : Social Media
इसके अलावा हाथ धोने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले गंदे पानी के संग्रहण और पीने के पानी के महत्व को भी तरह-तरह के संदशों के जरिए बताया गया है। प्रयागराज में आयोजित इस कुंभ के लिए उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने खास इंतजाम किए हैं।
विज्ञापन

6 of 7
- फोटो : Social Media
इस बार के कुंभ के लिए करीब 4200 करोड़ रुपए की राशि आवंटित की गई है जो कि साल 2013 के कुंभ के मुकाबले तीन गुना ज्यादा है। कुंभ में करीब 12 करोड़ श्रद्धालुओं के जुटने का अनुमान है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

राम मंदिर के जल्द निर्माण के लिए प्रतिदिन 33,000 दीये जला रहे साधु-संत

7 of 7
साधुओं का एक समूह अयोध्या में विवादित बाबरी मस्जिद क्षेत्र में भव्य राम मंदिर के जल्द से जल्द निर्माण के लिए प्रतिदिन 33,000 दीये जला रहा है। साधुओं का कहना है कि वे इस माह 11 लाख दीए जलाएंगे और राम मंदिर के तत्काल निर्माण के लिए प्रार्थना करेंगे। इन लोगों का विश्वास है कि चार मार्च को कुंभ मेले की समाप्ति के बाद राम मंदिर का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें