फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस देश में बकरियों का मल है बड़ा कीमती, इससे लाखों कमाते हैं लोग

Fri, 22 May 2020 01:32 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
पेड़ पर चढ़ीं बकरियां - फोटो : Social media
आमतौर पर जब बकरियां मल त्याग करती हैं तो या तो उन्हें कहीं फेंक दिया जाता है या उनका इस्तेमाल खाद की तरह खेतों में किया जाता है, लेकिन दुनिया में एक देश ऐसा भी है, जहां के लोग इनके मल से ही लाखों रुपये कमा रहे हैं। यहां बकरियों का मल बड़ा ही कीमती है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसा क्या होता है इन बकरियों के मल में, जिससे लाखों की कमाई हो रही है। तो चलिए इसके बारे में विस्तार से बताते हैं, जिसे जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे... 
विज्ञापन

2 of 4
पेड़ पर चढ़ीं बकरियां - फोटो : Social media
दरअसल, अफ्रीकी देश मोरक्को में बकरियां एक खास पेड़ पर चढ़ जाती हैं और उनके फल को बड़े चाव से खाती हैं। बकरियों के मालिक भी उन्हें पेड़ों पर चढ़ने से नहीं रोकते, क्योंकि इन्ही पेड़ों का फल खाने के बाद इनके मल की कीमत लाखों में पहुंच जाती है। 
विज्ञापन

3 of 4
आर्गन के पेड़ पर चढ़ीं बकरियां - फोटो : Social media
अब आप सोच रहे होंगे  कि आखिर ऐसा कौन सा पेड़ है, जिसका फल खाने के बाद बकरियां अपने मल को लाखों का बना देती हैं। तो आपको बता दें कि ये आर्गन के पेड़ होते हैं। इनमें लगने वाले फल बकरियों का बहुत भाते हैं, लेकिन वो इनके बीज को पचा नहीं पाती हैं और उन्हें मल त्याग करके अपने शरीर से निकाल देती हैं। इसके बाद बकरियों के मालिकों का लाखों कमाने का काम शुरू होता है। 
विज्ञापन

4 of 4
आर्गन के फल और उसके बीज - फोटो : Social media
जब बकरियां मल त्याग करती हैं तो उनके मालिक उन्हें इकट्ठा करते हैं और घर ले जाकर उनमें से आर्गन के बीजों को अलग किया जाता है। फिर बीजों के अंदर मौजूद फली को निकाला जाता है और उन्हें भूनने के बाद हाथ से चलने वाली चक्की में उन फलियों को पिसा जाता है, जिससे तेल निकलता है। इसे आर्गन का तेल कहते हैं, जिसका इस्तेमाल सौंदर्य प्रसाधन उत्पादों को बनाने में किया जाता है। इस तेल की कीमत 60-70 हजार रुपये प्रति लीटर के आसपास होती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें