फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान में हिंदू मंदिर पर हमला, फिर पीएम इमरान खान ने दे दिया ये आदेश

Tue, 19 Feb 2019 11:53 AM IST
गौरव शुक्ला फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
अपने पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के सिंध प्रांत में असमाजिक तत्वों ने हिंदू मंदिर में तोड़फोड़ कर दी। असमाजिक तत्वों ने मंदिर में मूर्तियों को तोड़ दिया और वहां रखे पवित्र ग्रंथों में आग लगा दी। यह घटना खैरपुर जिले के कुंब शहर में पिछले सप्ताह हुई है। 
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : Twitter
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, हिंदु मंदिर में तोड़फोड़ के बाद अज्ञात हमलावर फरार हो गए। जबकि प्रधानमंत्री इमरान खान ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए दोषियों के खिलाफ तेजी से और ठोस कार्रवाई का आदेश दिया है। पीएम इमरान खान ने मंगलवार को ट्विटर पर प्रांतीय प्रशासन से दोषियों के खिलाफ तीव्र कार्रवाई करने के लिए कहा है। 
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : Twitter
पीएम इमरान खान ने कहा कि सिंध सरकार को दोषियों के खिलाफ तेज और ठोस कार्रवाई करनी चाहिए, यह कुरान की शिक्षा के खिलाफ है। इस घटना से स्थानीय हिंदू समुदाय में गहरी नाराजगी है। समा टीवी के मुताबिक, घटना के बाद इलाके के हिंदुओं ने शहर में जमकर प्रदर्शन किया है। लोगों ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराया है।
 

हिंदू मंदिरों की सुरक्षा के लिए विशेष कार्य बल गठित करने की मांग

4 of 6
सांकेतिक तस्वीर
पाकिस्तान हिंदू परिषद के सलाहकार राजेश कुमार हरदसानी ने हिंदू मंदिरों की सुरक्षा के लिए विशेष कार्य बल गठित करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस कृत्य ने हिंदू समुदाय के बीच अशांति पैदा कर दी है। इन तरह के हमले देशभर में धार्मिक सौहार्द का माहौल बिगाड़ने की कोशिश के तहत किए जाते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : Social Media
बताया जा रहा है कि यह मंदिर समुदाय के लोगों के घरों के पास था इसलिए उन्होंने मंदिर की देखभाल करने के लिए किसी को नहीं रखा था, उन्हें लगता था कि यह सुरक्षित है। इस पूरी घटना को लेकर पुलिस ने कहा है कि वो हमलावर की तलाश कर रही है लेकिन अभी तक किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है। अभी तक किसी भी व्यक्ति या समूह ने हमले की जिम्मेदारी भी नहीं ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : Twitter
बता दें कि 1947 में आजादी के वक्त धर्म के नाम पर पाकिस्तान का गठन हुआ था। मुस्लिम बहुल पाकिस्तान की 22 करोड़ आबादी में हिंदू लगभग दो फीसदी हैं। इनमें से ज्यादातर हिंदू सिंध प्रांत में रहते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें