फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजब-गजब: आखिर फिलीपींस में लोग घोड़े को दी जाने वाली दवा क्यों खा रहे हैं?

Tue, 13 Apr 2021 06:01 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
वैश्विक महामारी कोरोना वायरस का खतरा दिन-प्रतिदिन बढ़ते जा रहा है। भारत समते दुनिया के कई देश अभी भी इससे काफी प्रभावित हैं। इस घातक वायरस के संक्रमण से बचने के लिए लोग कई तरह के ऊपाय कर रहे हैं। लेकिन फिलीपींस से काफी हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बता दें कि फिलीपींस के लोग इन दिनों कोरोना से बचाव के लिए घोड़े के लिए इस्तेमाल होने वाले ड्रग का इस्तेमाल कर रहे हैं।
विज्ञापन

बता दें कि इस तरह की इंसानों को खाने के लिए कोई मंजूरी नहीं दी गई है। फिलीपींस इन दिनों कोरोना वैक्सीन की कमी का भी सामना कर रहा है, जिसके वजह से यहां के लोगों का अपने प्रशासन से भरोसा भी कम होने लगा है। कोरोना को लेकर इस देश को लोग काफी तनाव में हैं और फौरन उपाय के लिए बिना किसी बात की चिंता किए Ivermectin नाम के ड्रग का इस्तेमाल कर रहे हैं। इस ड्रग का इस्तेमाल घोड़ो पर किया जाता है।
विज्ञापन

3 of 5
Ivermectin - फोटो : सोशल मीडिया
फिलीपींस में इस ड्रग का प्रभाव कुछ इस कदर बढ़ गया है कि यहां के कुछ नेता और सोशल मीडिया इंफ्लूएंजर्स भी इसे कोरोना वैक्सीन की तरह प्रमोट कर रहे हैं। लेकिन स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने इन दावों को गलत बताया है। फिलीपींस में इस ड्रग को इंसानों के इस्तेमाल के लिए नहीं रजिस्टर किया गया है। इतना ही नहीं इस ड्रग को बनाने वाली कंपनी मर्क ने भी एक बयान में कहा है कि वैज्ञानिकों ने इस दवा को कोरोना वैक्सीन के तौर पर सही नहीं पाया है, लेकिन इसके बावजूद इस ड्रग की लोकप्रियता बढ़ती जा रही है।

4 of 5
कोरोना वायरस - फोटो : Pixabay
आइवरमेक्टिन को लेकर एक समस्या ये भी है कि इसके अलग-अलग वर्जन का मौजूद होना। अमेरिका में इस दवा के एक वर्जन को इंसानों के ट्रॉपिकल डिजीज और जूं के इलाज के लिए स्वीकृत किया गया है। लेकिन कोई भी देश कोरोना की बीमारी में इस दवा के इस्तेमाल की अनुमति नहीं दिया है। वहीं फिलीपींस में तो इंसानों को इस दवा के इस्तेमाल की मंजूरी भी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि 9 अप्रैल तक फिलीपींस में 1 लाख 67 हजार से ज्यादा कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इस महामारी के वजह से फिलीपींस में 14 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। स्थानीय मीडिया के अनुसार, इस देश में कई लोग घर पर इलाज के अभाव में मर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें