पेंटागन ने एलियन पर किया बड़ा खुलासा
- फोटो : istock
पेंटागन ने अपनी रिपोर्ट में कहा एक कहानी बताई जाती है कि अमेरिका की सरकार ने कई एलियन एयरक्राफ्ट और अलौकिक जीवन के अवशेष की खोज की है। 1940 के दशक से इन कहानियों की शुरुआत हुई है। इसमें कहा जाता है कि अमेरिका ने जानकारियों को लोगों और कांग्रेस से छिपाकर रखा है। इस पर रिवर्स इंजीनियरिंग कर रहा है। रिपोर्ट में बताया गया है कि टेलीविजन प्रोग्राम, किताबों, फिल्मों, इंटरनेट और सोशल मीडिया पर मौजूद सामग्री लोगों में इनसे जुड़ी मान्यताओं को मजबूत किया है।