फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Interesting Facts: आखिर बीयर में डालते ही क्यों नाचते लगते हैं मूंगफली के दाने? जानिए इसके पीछे का विज्ञान

Tue, 20 Jun 2023 12:55 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
why peanut starts dancing in beer - फोटो : iStock
Interesting Facts: दुनिया में कई रोचक तथ्य हैं, जिनके बारे में बहुत लोगों को जानकारी होती है। आज हम आपको एक ऐसे ही एक रोचक तथ्य के बारे में बताएंगे। बेहद कम लोगों को इस तथ्य के बारे में पता होगा। आपको जानकर हैरानी होगी कि बीयर में मूंगफली का दाना डालने पर नाचने लगता है। आप बीयर के भरे गिलास में मूंगफली का दाना डालते हैं, तो पहले वह नीचे जाएगा। इसके बाद वह बीयर की ऊपरी सतह पर आकर इधर-उधर भागने लगता है। 

लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐसा क्यों होता है? वैज्ञानिकों ने इसकी वजह जानने की कोशिश की है। इसके पीछे एक खास तरह का विज्ञान काम करता है। यह बिल्कुल उसी तरह होता है, जिस तरह धरती के भीतर से मिनरल्स निकालते समय होता है। जर्मनी के वैज्ञानिकों ने एक शोध में जानने की कोशिश की है कि अगर बीयर में मूंगफली के दाने के नाचने की प्रक्रिया का पता चल जाए, तो धरती के भीतर से मिनरल्स निकालने और सतह के नीचे उबलते मैग्मा को समझने में कैसे मदद मिल सकती है? 
विज्ञापन

2 of 6
why peanut starts dancing in beer - फोटो : iStock
जर्मनी के वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि इस शोध का कई तरह कई उद्योगों को फायदा मिल सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अर्जेंटीना की राजधानी ब्यूनस आयर्स में वैज्ञानिकों ने सबसे पहले इस पर शोध करने के बारे में सोचा। 
 
विज्ञापन

3 of 6
why peanut starts dancing in beer - फोटो : iStock
ब्यूनस आयर्स में टेंडर बियर की गिलास में मूंगफली के दाने डालते थे, जिसके बाद वह उसमें गिरते ही नाचने लगती। सबसे पहले मूंगफली के दाने उसमें डूब जाते, लेकिन फिर ऊपर वापस आते और इधर-उधर भागने लगते हैं। 

 

4 of 6
why peanut starts dancing in beer - फोटो : iStock
क्यों बीयर में मूंगफली के दाने आते हैं ऊपर? 

ब्राजील के शोधकर्ता लुई परेरा का कहना है ऐसा कार्बन डाइऑक्साइड के कारण होता है। उनका कहना है कि जब गिलास में बीयर को डालते हैं, तो उसमें कार्बन डाइऑक्साइड के बुलबुले बनने लगते हैं, जिनमें हवा का दबाव बेहद कम होता है। इसलिए बियर के गिलास में कार्बन डाइऑक्साइड के बुलबुलों की वजह से मूंगफली के दाने डालते ही ऊपर आ जाते हैं। इसके बाद उसके दबाव से इधर-उधर भागने लगते हैं। बियर के गिलास में से कार्बन डाइऑक्साइड के खत्म होने तक यह प्रक्रिया चलती रहती है। 

Delhi Metro Video: मेट्रो में लड़की के हेयर स्ट्रेट करने का वीडियो वायरल, लोग बोले- बाल्टी और मग्गा भी रख देते
विज्ञापन

5 of 6
why peanut starts dancing in beer - फोटो : iStock
उद्योग जगत को कैसे मिल सकता है फायदा

लुई परेरा ने बताया कि इस प्रक्रिया को गहराई से समझने पर उद्योग जगत को भी फायदा मिल सकता है। उनका कहना है कि लौह अयस्क से लोहा को अलग करने की प्रक्रिया इसके मिलती जुलती है। लौह अयस्क के मिश्रण में एक नियंत्रित तरीके से हवा को छोड़ा जाता है। 

Ajab-Gajab: हजारों साल पुरानी लाशें यहां पर हैं कैदी, देखकर इतिहासकार हैरान
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
why peanut starts dancing in beer - फोटो : iStock
इसकी वजह से उसकी सतह पर बुलबुलों का निर्माण होता है और ऊपर की तरफ उठने लगता है। इसकी वजह से मिश्रण में मौजूद लोहा ऊपर की तरफ आने लगता है और बाकी खनिज सतह पर बैठने लगते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें