फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: पीएम मोदी अमेरिका के लिए रवाना, पुरी में आज निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, पढ़ें अहम खबरें

Tue, 20 Jun 2023 07:44 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Big Breaking News Today - फोटो : Amar Ujala Graphics
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार सुबह अमेरिका के लिए रवाना हुए। वह 20 से 25 जून तक अमेरिका और मिस्र की राजकीय यात्रा पर रहेंगे। वहीं, आज विश्व प्रसिद्ध ओड़िशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकलेगी। हर वर्ष यह यात्रा आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि से शुरू होकर आषाढ़ शुक्ल की दशमी तक चलती है। साथ ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अपने एक दिवसीय गुजरात दौरे पर पहुंचे हैं। यहां उन्होंने जमालपुर क्षेत्र में 'रथ यात्रा' से पहले जगन्नाथ मंदिर की 'मंगला आरती' में हिस्सा लिया। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर... 

 
विज्ञापन

2 of 11
पीएम मोदी - फोटो : ANI
पीएम मोदी आज रवाना होंगे अमेरिका
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को अमेरिका और मिस्र की राजकीय यात्रा के लिए नई दिल्ली से रवाना हो गए। पीएम पहले आधिकारिक दौरे के प्रथम चरण में अमेरिका जाएंगे। अमेरिका के दौरे में अहम एजेंडा द्विपक्षीय रक्षा सहयोग रहेगा। इसके अलावा दोनों देशों के बीच मजबूत व्यापार व निवेश साझेदारी और प्रौद्योगिकी, दूरसंचार, अंतरिक्ष, विनिर्माण और निवेश जैसे कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर
 
विज्ञापन

3 of 11
Jagannath Puri Rath Yatra 2023 - फोटो : अमर उजाला
पुरी में आज निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा
आज विश्व प्रसिद्ध ओड़िशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकलेगी। हर वर्ष यह यात्रा आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि से शुरू होकर आषाढ़ शुक्ल की दशमी तक चलती है। इस रथ को देखने के लिए और भगवान जगन्नाथ का आशीर्वाद पाने के लिए देश-दुनिया से भक्त बड़ी संख्या में पुरी आते हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर
 

4 of 11
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI
बुंदेलखंड में आज और कल भारी बरसात तो पूर्वी उप्र में लू का अलर्ट
कमजोर पड़ते बिपरजॉय के चलते अगले दो दिन यानी आज और कल इसका असर बुंदेलखंड में भारी बारिश के रूप में देखने को मिलेगा। इसे लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट भी जारी किया है। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश के लोग तपिश, लू का प्रकोप झेल रहे हैं और मंगलवार तक यही स्थिति बनी रहेगी। इसे लेकर आरेंज अलर्ट भी मौसम विभाग ने जारी किया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
 
विज्ञापन

5 of 11
तमिलनाडु में भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह - फोटो : ट्विटर/अमित शाह
अमित शाह ने 'रथ यात्रा' से पहले जगन्नाथ मंदिर की 'मंगला आरती'
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अपने एक दिवसीय गुजरात दौरे पर पहुंचे हैं। यहां उन्होंने जमालपुर क्षेत्र में 'रथ यात्रा' से पहले जगन्नाथ मंदिर की 'मंगला आरती' में हिस्सा लिया। गुजरात के अहमदाबाद में मनाए जाने वाले 'रथ यात्रा' महोत्सव को पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा के बाद देश की दूसरी सबसे बड़ी रथ यात्रा माना जाता है। 
यहां पढ़ें पूरी खबर

 
विज्ञापन

6 of 11
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस। - फोटो : ANI
फडणवीस सीएम पद के लिए पहली और शिंदे चौथी पसंद
बीते सप्ताह एक सर्वे में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से ज्यादा लोकप्रिय होने का दावा किया गया था। इससे शिवसेना-भाजपा के बीच कड़वाहट पैदा हो गई थी, लेकिन अब बाजी पलट गई है। न्यूज अरेना इंडिया के ताजा सर्वे में देवेन्द्र फडणवीस मुख्यमंत्री के रूप राज्य की 35 फीसदी जनता की पसंद हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर


 
विज्ञापन

7 of 11
ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई
बोरिस जॉनसन के खिलाफ रिपोर्ट का सांसदों ने किया समर्थन
ब्रिटेन के पूर्व बोरिस जॉनसन की मुसीबतें और बढ़ सकती हैं। ब्रिटिश सांसदों ने हाउस ऑफ कॉमन्स कमेटी की रिपोर्ट को मंजूरी दे दी है। रिपोर्ट को पारित करने के लिए संसद में वोटिंग हुई जिसके पक्ष में 354 सांसदों ने मतदान किया, जबकि सात ने रिपोर्ट के खिलाफ मतदान किया।
यहां पढ़ें पूरी खबर

 

8 of 11
केरल हाईकोर्ट - फोटो : ANI
केरल की अदालत ने दुष्कर्म के आरोपी को सुनाई 135 की कारावास की सजा
केरल की एक अदालत ने सोमवार को एक व्यक्ति को दो साल पहले अपनी नाबालिग चचेरी बहन के साथ बार-बार दुष्कर्म करने और उसे गर्भवती करने के जुर्म में कुल 135 साल कैद की सजा सुनाई। सरकारी वकील रघु के ने कहा कि हरिपद फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट के न्यायाधीश साजी कुमार ने 24 वर्षीय व्यक्ति को यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम, IPC, सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम और किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों के तहत अलग-अलग कुल 135 साल की सजा सुनाई।
यहां पढ़ें पूरी खबर

 

9 of 11
बायजूस - फोटो : सोशल मीडिया
बायजू ने 1000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला
शिक्षा-प्रौद्योगिकी कंपनी बायजू ने अपनी पुनर्गठन प्रक्रिया के तहत करीब 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। सूत्रों ने सोमवार को बताया कि छंटनी के शिकार कर्मचारी विभिन्न विभागों से संबंधित हैं। हालांकि, नए कर्मचारियों के आने से कंपनी के कुल कर्मचारियों की संख्या 50,000 के आसपास बनी हुई है।
यहां पढ़ें पूरी खबर

 

10 of 11
पाकिस्तान फुटबॉल टीम - फोटो : सोशल मीडिया
पाकिस्तान को भारत में सैफ चैंपियनशिप के लिए वीजा मिला
पाकिस्तान फुटबॉल टीम का सैफ फुटबॉल चैंपियनशिप में हिस्सा लेने का रास्ता साफ हो गया है। उसे सोमवार (19 जून) को वीजा मिल गया है। पाकिस्तान की टीम मॉरीशस से जल्द से जल्द उड़ान भरने की तलाश में है, ताकि टीम इंडिया के खिलाफ 21 जनवरी को कांतीरवा स्टेडियम में होने वाले अपने पहले मैच के लिए समय पर भारत पहुंच सके।
यहां पढ़ें पूरी खबर


 
विज्ञापन

11 of 11
Eid-ul-Fitr - फोटो : iStock
देशभर में 29 जून को मनाई जाएगी बकरीद
ईद उल अजहा यानी बकरीद का त्योहार 29 जून को मनाया जाएगा। लखनऊ की मरकजी चांद कमेटी और शिया चांद कमेटी ने सोमवार को इस्लामी कैलेंडर के आखिरी महीने जिलहिज्ज का चांद होने का एलान किया।
यहां पढ़ें पूरी खबर

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें