क्या आप इस तस्वीर में ढूंढ पाएंगे चश्मा?
- फोटो : Twitter
इस वायरल तस्वीर में एक क्लासरूम है जिसमें टीचर पढ़ाते दिख रहे हैं, लेकिन बच्चे मौज-मस्ती कर रहे हैं। कोई क्लास रूम में नींद ले रहा है, तो कोई बच्चा कागज का हवाई जहाज बनाकर उड़ा रहा है। तस्वीर में सब कुछ आंखों के सामने है, लेकिन गणित की इस क्लास में आपको एक चश्मा खोजना है। क्या आप इस चश्मे को खोज सकते हैं? अगर आप खोज नहीं पा रहे हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है।