फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohammed Shami Injury: कंधे की चोट का इलाज कराने के बाद भावुक हुए शमी, लिखा- हर चोट के बाद दमदार वापसी की

Sun, 04 Dec 2022 10:58 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कंधे की चोट के चलते शमी बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। हालांकि, टेस्ट सीरीज से पहले उनके फिट होने की उम्मीद है। शमी ने कंधे का इलाज कराते हुए फोटो शेयर की हैं। 
 
विज्ञापन
1 of 6
मोहम्मद शमी - फोटो : सोशल मीडिया
भारत और बांग्लादेश के बीच वनडे सीरीज से ठीक पहले मोहम्मद शमी चोटिल होकर पूरी सीरीज से बाहर हो चुके हैं। शमी की चोट भारत के लिए बड़ा झटका है, क्योंकि अब भारतीय टीम में कोई सीनियर तेज गेंदबाज नहीं है। शमी के दाएं कंधे में चोट लगी है और उनकी जगत तेज गेंदबाज उमरान मलिक को भारतीय टीम में शामिल किया गया है। चोटिल होने के बाद शमी अपने कंधे का इलाज करा रहे हैं और जल्द ही उनके फिट होने की उम्मीद है। इस बीच उन्होंने अपने कंधे का इलाज कराते हुए फोटो शेयर की है। इसके साथ ही उन्होंने भावुक कैप्शन भी लिखा।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
मोहम्मद शमी - फोटो : सोशल मीडिया
शमी ने अपना इलाज कराते हुए फोटो शेयर की। इस फोटो में वह अपने दाएं कंधे पर इंजेक्शन लगवाते दिख रहे हैं। शमी चोट अपने पूरे करियर में चोट की वजह से टीम से अंदर बाहर होते रहे हैं। इस बार भी बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज के पहले वह चोटिल हो गए।
विज्ञापन

3 of 6
मोहम्मद शमी - फोटो : सोशल मीडिया
शमी ने अपने इंस्टाग्राम और ट्विटर आकाउंट पर इलाज कराते हुए फोटो शेयर की हैं। इसके साथ ही उन्होंने लिखा है कि वह चोट उनके करियर का हिस्सा रही हैं, लेकिन हर बार वह चोट से उबर कर और मजबूती के साथ वापस लौटे हैं।

4 of 6
मोहम्मद शमी - फोटो : सोशल मीडिया
32 साल के शमी टी20 विश्व कप में भारतीय टीम का हिस्सा थे। इसके बाद न्यूजीलैंड के दौरे पर उन्हें आराम दिया गया था। जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी में शमी को भारतीय तेज गेंदबाजी अटैक की अगुआई करनी थी, लेकिन प्रैक्टिस के दौरान ही वह चोटिल हो गए।
विज्ञापन

5 of 6
मोहम्मद शमी - फोटो : सोशल मीडिया
शमी ने अस्पताल से अपनी फोटो शेयर करते हुए लिखा कि चोट सामान्य तौर पर आपको हर पल की सराहना करना सिखाती है। मैं अपने करियर में कई बार चोटिल हुआ हूं। इससे आपको एक नजरिया मिलता है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि मुझे करियर में कितनी बार चोट लगी है। मैंने हर बार चोट से सीखा है और मजबूती के साथ वापसी की है। आपके प्यार और समर्थन के लिए शुक्रिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मोहम्मद शमी - फोटो : सोशल मीडिया
शमी की चोट कितनी गंभीर है। इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। हालांकि, उम्मीद है कि शमी बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले फिट हो जाएंगे। अगर शमी टेस्ट सीरीज में नहीं खेल पाते हैं तो उनके लिए बड़ी परेशानी होगी। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से भारत के लिए यह टेस्ट सीरीज बेहद अहम है। इसी वजह से भारत ने इस सीरीज में अपनी सबसे मजबूत टीम भेजी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें