फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Optical Illusion: क्या आप 10 सेकेंड के अंदर इस तस्वीर में हिरण खोज सकते हैं, सिर्फ तीन फीसदी लोग हुए पास

Tue, 02 Aug 2022 04:54 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
क्या आप 10 सेकेंड के अंदर इस तस्वीर में हिरण खोज सकते हैं - फोटो : Twitter
Optical Illusion: इंटरनेट पर इन दिनों ऑप्टिकल इल्यूजन की तस्वीरें (Optical Illusion Photo) खूब देखने को मिलती है। आज हम जो ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीर लेकर आए हैं उसमें एक हिरण छिपा हुआ है। क्या आप इस तस्वीर में छिपे हिरण को 10 सेकेंड में खोज सकते हैं। अगर आप तेज दिमाग वालों में शामिल होना चाहते हैं, तो इसको आजमा सकते हैं। इस तस्वीर में सिर्फ तीन लोग ही 10 सेकेंड में हिरण को खोज पाए हैं। इसमें आप हिरण को खोजकर अपनी प्रतिभा दिखा सकते हैं। 

ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीरों को देखकर अधिकतर लोग कन्फ्यूज हो जाते हैं। ऑप्टिकल इल्यूजन का मतलब होता है आंखों का धोखा। इस तस्वीरों में छिपी चीजें हमारी आंखों के सामने ही होती हैं, लेकिन हमें दिखाई नहीं देती हैं। इन तस्वीरों को लेकर पूछे गए सवाल का अधिकतर लोग गलत जवाब देते हैं। इस वायरल तस्वीर को ऑप्टिकल इल्यूजन का सटीक उदाहरण माना जा सकता है। 
विज्ञापन

2 of 5
क्या आप 10 सेकेंड के अंदर इस तस्वीर में हिरण खोज सकते हैं - फोटो : Twitter
अगर आप अपना या किसी और का आईक्यू लेवल टेस्ट करना चाहते हैं, तो यह ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीर बिल्कुल सही है। यह तस्वीर देखने में बेहद सामान्य है, लेकिन इस तस्वीर में हिरण को खोजना बेहद कठिन है। सामान्य दिखने वाली यह तस्वीर आपके दिमाग को उलझा कर रख देगी। इस तस्वीर में हिरण को खोजने के लिए दिमाग पर काफी जोर डालने की जरूरत है। अगर इस तस्वीर को गौर से देखेंगे, तो आप आसानी से हिरण को खोज सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
क्या आप 10 सेकेंड के अंदर इस तस्वीर में हिरण खोज सकते हैं - फोटो : Twitter

इस तस्वीर में एक ढलान वाला पहाड़ नजर आ रहा है जिस पर चट्टानों का ढेर नजर आ रहा है। आज की इस तस्वीर में आपको छिपे हिरण को खोजना है। इस टास्क को पूरा करने के लिए आपके पास 10 सेकेंड का समय है। अगर आप मिले समय में हिरण को खोज लेते हैं, तो आप जीनियस कहलाएंगे। 

4 of 5
क्या आप 10 सेकेंड के अंदर इस तस्वीर में हिरण खोज सकते हैं - फोटो : Twitter

यह वायरल तस्वीर आपके दिमाग की अच्छी कसरत कराएगी। अगर आपकी आंखें बाज की नजर वाली हैं, तो आप आसानी से हिरण को तस्वीर में 10 सेकेंड में खोज सकते हैं। अगर आप तस्वीर में हिरण को नहीं खोज पाए हैं, तो हम आपको कुछ हिंट्स देते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
क्या आप 10 सेकेंड के अंदर इस तस्वीर में हिरण खोज सकते हैं - फोटो : Twitter

हिरण चट्टान के पास खड़ा है। चट्टान की परछाई में ध्यान से देखिए आपको हिरण नजर आ जाएगा। अगर आप अभी भी हिरण को तस्वीर में नहीं खोज पाए हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। हमने एक तस्वीर शेयर की है जिसमें आप हिरण को आसानी से देख सकते हैं। इस वायरल तस्वीर में आप हिरण को लाल घेरे में देख सकते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें