Optical Illusion IQ Test: सोशल मीडिया पर अक्सर ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical Illusion Picture) तस्वीरें देखने को मिलती हैं। कुछ ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीरों में छिपी पहेलियों को खोजना होता है जबकि कुछ तस्वीरें आपकी पर्सनैलिटी के बारे में बताती हैं। इसके साथ ही आप इनकी मदद से दिमागी कसरत भी कर सकते हैं। रिसर्च के मुताबिक, इस तरह के गेम्स खेलने से अवलोकन क्षमता बढ़ती है और दिमाग तेज होता है।
ऑप्टिकल इल्यूजन फोटो यानी आंखों को धोखा देने वाली तस्वीरों में छिपी पहेली को हल करने में ज्यादातर लोगों का दिमाग घूम जाता है। लेकिन इस तरह के गेम्स को खेलना लोग पसंद करते हैं। सोशल मीडिया पर एक बार फिर इसी तरह की एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। इस आंखों को धोखा देने वाली तस्वीर (Owl Optical Illusion) में एक उल्लू छिपा है जिसे आपको खोजना है। अब देखना है कि क्या आप खोज पाते हैं?