राहुल गांधी की सांसदी खत्म होने को लेकर कांग्रेस ने रविवार को दिल्ली में महात्मा गांधी की समाधि राजघाट और सभी जिला मुख्यालयों में एक दिन के सत्याग्रह की घोषणा की है। वहीं भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के साथ मिलकर लो-अर्थ ऑर्बिट सैटेलाइट संचार कंपनी वनवेब रविवार को 36 सैटेलाइटों को लॉन्च करेगी। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने 100वें मन की बात कार्यक्रम में बंगाल के मछुआरों से बात करेंगे। वह उनका हाल जानेंगे और उनकी समस्याएं सुनेंगे। यह कार्यक्रम रविवार सुबह 9:30 बजे से शुरू होगा। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...