Optical Illusion: सोशल मीडिया पर अक्सर ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical Illusion) की कई तरह की तस्वीरें देखने को मिलती हैं। इन तस्वीरों का इस्तेमाल आप अपनी दिमागी कसरत के लिए भी कर सकते हैं। कुछ तस्वीरों में छुपी हुई चीजों को खोजना होता है, जबकि कुछ तस्वीरें देखने के नजरिए से आपके व्यक्तित्व के बारे में भी बताती हैं। आज हम आपके लिए ऑप्टिकल इल्यूजन की एक ऐसी ही तस्वीर लेकर आए हैं। इस तस्वीर में आपको छिपी हुई मछली को खोजना है। इस मछली को आठ सेकेंड के अंदर खोजने का चैलेंज दिया गया है।
कई बार तस्वीरों में चीजें हमारी आंखों के सामने होती हैं, लेकिन हम उन्हें नहीं देख पाते हैं। कभी किसी तस्वीर को देखकर उसे समझ पाना मुश्किल हो जाता है। सोशल मीडिया पर ऐसी कई तस्वीरें वायरल होती हैं और हम घंटों इनमें छिपी पहेली को खोजने में लगा देते हैं। ऑप्टिकल इल्यूजन की इस सीरीज में आज हम आपके लिए जो तस्वीर लेकर आए हैं, वो आपके दिमाग को घूमाकर रख देगी।